दन्तेवाड़ा
नक्सली स्मारक धराशायी
07-Mar-2024 9:14 PM
दंतेवाड़ा, 7 मार्च। दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में बुधवार को कामयाबी मिली। महिला पुलिस कमांडो ने नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर किया।पुलिस के मुताबिक जिले के सीमावर्ती मिरतुर थाना अंतर्गत बेचापाल में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल और बस्तर फाइटर के जवानों को रवाना किया गया। जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा नक्सली स्मारक नजर आया। इस नक्सली स्मारक का निर्माण कुछ समय पूर्व किया गया था। पुलिस की महिला कमांडो द्वारा उक्त स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया।