कांकेर

400 पार के लक्ष्य को पूरा करने जुटा एक-एक भाजपा कार्यकर्ता -मटियारा
19-Mar-2024 9:31 AM
 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने जुटा एक-एक भाजपा कार्यकर्ता -मटियारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 18 मार्च। कांकेर लोकसभा के संयोजक भरत मटियारा ने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटों पर रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा को जीत मिलने जा रही है।

 श्री मटियारा ने कहा कि कांकेर लोकसभा का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रण करके जुटा हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता और हमारे लाखों निष्ठावान कार्यकर्ता  इस चुनाव में मोदी जी को अपना शत-प्रतिशत समर्थन और सहयोग देने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारी विधानसभा चुनाव पूर्ण होने के दूसरे दिन से ही आरंभ हो गई थी। भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है।

 श्री मटियारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने मात्र 90 दिन की अल्पावधि में जनता के हित के लिए जो काम किया, जो योजनाएँ बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया, वह 10 वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल का एक छोटा-सा मॉडल है। केवल 90 दिनों में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रमं आवास को स्वीकृति दी गई।   25 दिसंबर को बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान खरीदी की लिमिट प्रति एकड़ 21 क्विंटल की गई।

किए गए वादे के मुताबिक श्री रामलला दर्शन के लिए ट्रेन रवाना की गई। युवाओं के न्याय दिलाने पीएससी की जाँच सीबीआई को सौंपी गई। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रु. की राशि अंतरित की गई। प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा  की  राशि एकमुश्त उनके खाते में ट्रांसफर की गई। अस्थायी, संविदा व अन्य कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कमेटी का गठन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news