दन्तेवाड़ा

पेयजल संकट निवारण दल गठित, रोज सुबह वार्डों में की जा रही जाँच
06-Apr-2024 9:44 PM
 पेयजल संकट निवारण दल गठित, रोज सुबह वार्डों में की जा रही जाँच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली /किरंदुल, 6 अप्रैल। नगरपालिका परिषद् किरंदुल क्षेत्रांतर्गत 5 अप्रैल को पी.आर.कोराम मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नेतृत्व में पेजजल समस्याओं के निराकरण हेतु पेयजल संकट निवारण दल का गठन कर नगर के विभिन्न वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है।

पेयजल समस्याओं के निवारण हेतु अभियान के तहत सुभाष नगर वार्ड क्र.02, गजराज कैम्प वार्ड क्र.03, रामपुर कैम्प वोहरा कैम्प, ओडिया कैम्प, शैलेन्द्र नगर, में घर-घर जाकर पेयजल समस्याओं का निराकरण हेतु अभियान किया गया । सही समय एवं पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की पूर्ति सुनिश्चित किया गया। पानी की बर्बादी को कम करने हेतु आम जनता से अनुरोध किया गया तथा समय पर जलकर समेत कन्य करों के भुगतान हेतु जनता को पे्ररित किया गया ।

इस अभियान का क्रियान्वयन मुख्य नगरपालिका अधिकारी पी.आर. कोराम के नेतृत्व में किया गया, जिसमें तीरथ राम सिन्हा उप अभियंता, नरेश कुमार साहू सहायक राजस्व निरिक्षक, मनराखन ठाकुर सहायक राजस्व निरिक्षक, अंकाल राम नेताम पम्प अटेण्डेंट, बुधमन नेताम लाईनमेन, बलराम ठाकुर प्लंबर, सचेन्द्र कुमार, वेदप्रकाश, अश्वनी पटेल, कृष्णा बहादुर, उपस्थित होकर अभियान किया जा रहा है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news