कांकेर

मजदूर दिवस पर निकाली रैली, एकता पर जोर
02-May-2024 8:46 PM
मजदूर दिवस पर निकाली रैली, एकता पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 2 मई। 
मजदूर दिवस के अवसर पर नगर में मजदूरों ने दोपहर में विशाल रैली निकाली। रैली संयोजक नज़ीब कुरैशी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में  मजदूर लाल झंडे लहराते हुए मज़दूर एकता के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया।

मजदूर दिवस के आयोजन की शुरुआत में रैली को सम्बोधित करते हुए पखांजूर से आये मजदूर नेता वासुदेव दास ने कहा कि मजदूरों को जागरूक होना जरुरी है। उन्होंने जिले भर से आये मजदूरों के बीच मजदूर आंदोलन में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि देते हुए किसानों और मजदूरों की एकता पर जोर दिया।

 रैली संयोजक नज़ीब कुरैशी ने मजदूरों को सम्बोधित करते हुए आज के दौर में मोदी सरकार के मजदूर विरोधी कानूनों  और कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सभी प्रकार के मजदूर संगठनों  को एकजुट करने पर जोर दिया।  कांकेर में राजमिस्त्री संघ के 1996 से जारी संगठन को प्रदेश भर में फैलाने की सफलता को उन्होंने मजदूर हित में महत्वपूर्ण बताया। सभा के पश्चात् जोशीले नारों और गीतों के साथ रैली जयस्तम्भ चौक से पुरानी कचहरी तक निकल कर नये सामुदायिक भवन में एकत्र हुई। जहां मजदूरों ने मौजूदा चुनौतिओं के सामने अपनी मांगो पर दृढ़ता से लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

 इस रैली में अक्की सोलंकी अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन सचिव सर्व राज मिस्त्री पेटी ठेकेदार कल्याण संघ कांकेर, समीर खान, बजरंग सिंह टाइल्स मिस्त्री यूनियन कांकेर, भीष्म साहू, त्रिलोचन साहू बिजली विद्युत मिस्त्री संघ, संतोष, लोकेश प्लम्बर, विनोद यादव, रमधर यादव,कारपेंटर मिस्त्री संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news