कांकेर

नवनिर्वाचित भाजपा सांसद भोजराज नाग के पहले दौरे में ही गुटबाजी सामने आई
16-Jun-2024 9:12 PM
 नवनिर्वाचित भाजपा सांसद भोजराज नाग के पहले दौरे में ही गुटबाजी सामने आई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
पखांजूर, 16 जून।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद भोजराज नाग के पहले दौरे में ही गुटबाजी सामने आ गई।  सांसद के प्रथम नगर आगमन में लगाऐ गए स्वागत द्वारों में संगठन के एक भी लोगों की फोटो नहीं लगाए जाने से उनके प्रथम आगमन ही विवादों में फंस गया।

इसी मुद्दे को लेकर सांसद के आने के ठीक पहले स्वागत के लिए आऐ कार्यकर्ता और सांसद गुट के लोगों के साथ आने के ठीक पहले जम कर तू तू- मैं मैं हुई। बात और उस समय बढ़ गई, जब आज सुबह सांसद ने स्थानीय मंडल पदाधिकारियों को मिलने तक का समय नहीं दिया।  जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस में ही बैठक कर सांसद द्वारा क्षेत्र में गुटवाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को करने की तैयारी में है।

कांकेर लोकसभा से भाजपा के सांसद भोजराज का प्रथम आगमन विवादों में फंस गया है।  सांसद द्वारा अपने दो खास कार्यकर्ता  पोलटू कुंडू एवं कार्तिक बिस्वास को तवज्जो देने से स्थानिय मंडल के पदाधिकारी काफी नाराज हैं। 

यह नाराजगी उस समय खुल कर सामने तक आ गई, जब भोजराज नाग के स्वागत के लिए दोनों गुट के लोग पखांजूर स्थित लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए अस्थाई भाजपा कार्यालय में जुटे। 

शाम 6 बजे सांसद के आने के ठीक पहले दोनों गुट में जम कर तू तू मैं मैं हुई। इस विवाद का कारण सांसद भोजराज नाग के स्वागत के लिए सांसद के दो करीबी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में कई स्वागत द्वार लगाए गए, पर इन स्वागत द्वार में इन दोनों ने सिर्फ अपनी फोटो लगाई, इसके अलावा न ही जिला अध्यक्ष और न ही स्थानीय मंडल के किसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता की फोटो लगाई गई। यहां तक की इस लोकसभा चुनाव में परलकोट क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रही भाजपा की नगर पंचायत पखांजूर अध्यक्ष मोनिका साहा की भी इन स्वागत द्वार में फोटो नहीं लगाई गई। 

सुबह जब स्थानीय मंडल के कार्यकर्ताओं ने इन स्वागत द्वार को देखा तभी से इस बात को ले विवाद शुरू हो गया था और मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस स्वागत कार्यकम से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

 महज औपचारिकता के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान खुले भाजपा के चुनाव कार्यालय के सामने एकत्र हो स्वागत की तैयारी थी। सांसद के आने के कुछ देर पहले ही सांसद गुट के भी कुछ लोग इस जगह पहुंच गए जिसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार में फोटो नहीं लगाने को ले सवाल जबाव शुरू किया तो विवाद हो गया। 

इस जगह सांसद गुट और मंडल के पदाधिकारियों के बीच जम कर विवाद हुआ। 

आज सुबह जब मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल. युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार महिला मोर्चा तथा मंडल किसान मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता पखांजूर विश्राम गृह पहुंचे तो सांसद ने समय नहीं है कह कर उनकी बात तक नहीं सुनी।  जिसके बाद सभी मंडल पदाधिकारियों ने उसी विश्राम गृह में बैठक की और पूरी घटना को मंडल की बैठक रजिस्टर में दर्ज कर इसकी सूचना जिला और प्रदेश को दे दी। 

इस संबंध में पखांजूर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पखांजूर मंडल के सभी पदाधिकारी एक एक कार्यकर्ता ने काम किया, तभी इस क्षेत्र से भाजपा की बड़ी लीड मिली, पर सांसद बनते ही भोजराज नाग ने महज दो कार्यकर्ता को ही महत्व दिया, जिससे सभी कार्यकर्ता मंडल पदाधिकारी नाराज है। 

आज सभी मंडल के पदाधिकारी उनसे मिलने आए, पर वे समय ही नहीं दिया। हम उनसे पांच मिनट का समय मांगते रहे पर वे सुनने को तैयार नहीं हुए। इसकी शिकायत जिला और प्रदेश पदाधिकारियों को की जा रही है अगर सुनवाई नहीं हुई तो दिल्ली तक शिकायत की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news