कांकेर

केशकाल में बनेगा 11 किमी का फ्लाईओवर
07-Jul-2024 9:56 PM
केशकाल में बनेगा 11 किमी का फ्लाईओवर

विधायक की पहल से जल्द शुरू होगा बाईपास का निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 7 जुलाई। आठ साल से बस्तर का प्रवेश द्वार केशकाल बाईपास सडक़ निर्माण कार्य बंद है। जिसके चलते घाट में जाम की समस्या से राहगीर काफी परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। इस विधानसभा चुनाव में केशकाल घाट समस्या प्रमुख मुद्दों में से एक था। जिसे विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने घोषणा पत्र में लिया था।

चुनाव जीतने के बाद से घाट जाम न लगे, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को 24 घण्टा ड्यूटी करने निर्देशित किये हैं। उसी प्रकार बाईपास के लिए भी विगत दिनों 7 किमी पैदल चलकर जायजा लिया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से लगातार चर्चा की, साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष केशकाल घाट की समस्या को रखे थे।

परिणामस्वरूप केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने छत्तीसगढ़ शासन की अनुशंसा को सहमति प्रदान की है और 2 हजार करोड़ की लागत से धमतरी से जगदलपुर फोरलाईन व केशकाल घाट में 11 किमी फ्लाईओवर की स्वीकृति प्रदान की है ।

कांग्रेस शासन में बाईपास में कुछ भी काम नहीं

इस दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि केशकाल से ही होते हुए अन्य राज्य पहुँचते हैं, लेकिन घाट होने के चलते आए दिन जाम की समस्या भी बनी रहती है, इसलिए बाईपास होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस के पांच साल में बाईपास में कुछ भी काम नहीं हुआ। मैं चुनाव जीतने के बाद से आमजनता को जाम से निजात दिलवाने के लिए बाईपास निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवाने केंद्रीय और राज्य सरकार को लगतार पत्राचार करने के साथ ही व्यक्तिगत मिल कर जल्द फिर से शुरू करने हेतु निवेदन किया था। जिस पर मुहर लगते हुए फ्लाईओवर बनाने की स्वीकृति मिल गई ।

विधायक ने जताया आभार

केशकाल विधायक नीलकण्ठ टेकाम जी ने अपने 2000 करोड़ की स्वीकृति के साथ ही केशकाल में 11 किमी का फ्लाईओवर स्वीकृति होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा और कांकेर सांसद भोजराज नाग को धन्यवाद प्रेषित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news