कांकेर

छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरण
12-Jul-2024 10:36 PM
छात्राओं  को नि:शुल्क सायकल वितरण

कांकेर, 12 जुलाई। विकासखंड चारामा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय चारभाटा की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल वितरण किया गया।  सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए।  माध्यमिक विद्यालय चारभाटा में सायकल वितरण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच कमल कांत कश्यप, प्राचार्य विजय कुमार कोसरीया, व्याख्याता पुरुषोत्तम लाल साहू, व्याख्याता तुमेश कुमार सिंह ,व्याख्याता आरती रामटेके, व्याख्याता तिलोक चंद साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news