राजनांदगांव

जिले के 91 श्रद्धालु अयोध्या में करेंगे रामलला का दर्शन
27-Jun-2024 3:18 PM
जिले के 91 श्रद्धालु अयोध्या  में करेंगे रामलला का दर्शन

 श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन के लिए किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 27 जून। श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत जिले के 91 श्रद्धालु अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में उप संचालक पंचायत देवेन्द्र कौशिक एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोर्राम ने बुधवार को सुबह संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन के लिए रवाना किया, जहां दोपहर में श्रद्धालुजन स्पेशल टे्रन से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

उप संचालक देवेन्द्र कौशिक ने श्रद्धालुओं को श्रीराम लला के दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उप संचालक देवेन्द्र कौशिक ने बताया कि श्रद्धालुओं को अयोध्या में नि:शुल्क श्रीराम लला के दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को दुर्ग स्टेशन से स्पेशल टे्रन के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा, जहां उन्हें भोजन, नाश्ता, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक शासकीय कर्मचारियों को साथ भेजा जा रहा है।

अयोध्या धाम की यात्रा के निकले ग्राम बघेरा निवासी खेमचंद गोड़ ने कहा कि धन्य है हमारी किस्मत की श्रीराम लला दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने योजना निकाली है। जिससे मंैं अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन के लिए जा रहा हूं। खेमचंद ने बताया कि वे खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम जाने की बहुत इच्छा थी, लेकिन रूपए ज्यादा लगने के कारण जाना संभव नहीं हो पाया था, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए जाने का अवसर मिला है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सहसपुर निवासी संतोष कुमार साहू एवं ग्राम जारवाही निवासी मयाराम गोड़ ने श्रीराम लला दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाने का मौका मिलने पर बहुत खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीराम लला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस योजना से सभी को श्रीराम लला दर्शन का मौका मिल रहा है।

 ऐसे तो दर्शन करना संभव नहीं था, लेकिन प्रदेश के मुखिया की पहल पर अयोध्या धाम में श्रीराम लला दर्शन का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news