दुर्ग
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
01-Jul-2024 6:17 PM
![विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1719838067_durg_photo-2.jpg)
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जुलाई। शीतला चंडी मंदिर मंडल द्वारा वार्ड 9 गिरधारी नगर में मन की बात कार्यक्रम में शहर विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। पूर्व पार्षद के यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनने स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात का जो आत्मा है देश में, समाज में, हर दिन अच्छे काम, नि:स्वार्थ भावना से किए गए काम, समाज पर सकारात्मक असर डालने वाले काम निरंतर चलते रहे। इस दौरान पार्षद शेखर चंद्राकर, पूर्व पार्षद ज्ञानेश ताम्रकार, दिनेश, शम्भू पटेल, अनूप गटागट, नीलेश नालोडे, विजय साहू, बंटी चौहान, गोपू पटेल, दिनेश्वरी, मीनाक्षी महोबिया, गीता सोनी, सरोज राजपूत, पूजा पटेल, सरोज चंद्राकर उपस्थित रहे।