दुर्ग

सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव
01-Jul-2024 6:22 PM
सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव

सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव
2.68 करोड़ के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 जुलाई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रविवार को दुर्ग जिले के अहिवारा में 2 करोड़ 68 लाख 94 हजार रुपये लागत के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 17 लाख 84 हजार रुपये लागत से नवनिर्मित नगर पालिका परिषद भवन अतिरिक्त के कक्ष का लोकार्पण तथा नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में 2 करोड़ 51 लाख 10 हजार रूपए लागत के 40 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 
भूमिपूजन कार्यों में प्रमुखता वार्ड क्र. 01 शिवमंदिर नहर पुल कलर्वट से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण 24 लाख 72 हजार रूपए, वार्ड क्र. 11 महिला भवन से महमूद खान घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 20 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 प्रकाश साहू घर से गया यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 16 लाख 32 हजार रूपए, वार्ड क्र. 14 सूर्यवंशी ब्यारा से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 4 लाख 49 हजार रूपए, वार्ड क्र. 08 कुशल साहू घर से फेरहा घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 78 हजार रूपए, वार्ड क्र. 07 बस स्टैण्ड से सुंदर घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2 लाख 31 हजार रूपए, वार्ड क्र. 06 रतन बहादुर घर से चुम्मन यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9 लाख 54 हजार रूपए, आदि निर्माण कार्य शामिल है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अपने कर कमलों से हितग्राहियों को राशि का चेक भी प्रदान किया।
तत्पश्चात् कबीर भवन में आयोजित श्री सदगुरू कबीर प्रागट्य उत्सव को मुख्य अतिथि की आसन्दी से सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अहिवारा से मेरा बचपन से नाता रहा है। 
भारत माता की गर्भ से बड़े-बड़े संत महात्मा हुए है। इनमें से एक संत कबीर भी है। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी में जीवन दर्शन मिलता है। कबीर की वाणी को घर-घर तक पहुंचाये और जीवन में आत्मसात करें। यह परिसर कबीर के वाणी का प्रचार प्रसार का माध्यम बने। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अहिवारा के लोगों को भरोसा दिलाया गया कि अहिवारा के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। 
उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष को 50 लाख रूपए तक की कार्य के प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा, राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अहिवारा में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु शासन स्तर पर प्रयास करने की बाते कहीं। 
विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि संत कबीर की वाणी सभी समाज को जोडऩे का है। कबीर के अनुयायी सभी समाज के लोग है। 
उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नगर पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने भी अहिवारा के कबीर चौक का सौंदर्यीकरण पालिका की ओर से 05 लाख रूपए की लागत से कराने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं कबीर प्राकट्य उत्सव के आयोजक महंत लीलाधर साहू सहित अन्य महंतगण एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news