राजनांदगांव

खिलाडिय़ों-प्रशिक्षकों से मिले विस अध्यक्ष रमन
04-Jul-2024 3:35 PM
खिलाडिय़ों-प्रशिक्षकों से मिले विस अध्यक्ष रमन

 

तीरंदाजों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, आईबी ग्रुप से 10 लाख की सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को पुलिस लाईन में जिले के विभिन्न खेलों सहित तीरंदाजी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ों से मुलाकात करते उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर टीम द्वारा 3 गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि वे अपनी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारें और प्रदेश सहित देश एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होकर देश का नाम रौशन करें। बताते चले कि आईबी ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए तथा जिले में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने 10 लाख रुपए की राशि के आधुनिक तीर, कमान आदि सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, समाजसेवी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आईबी ग्रुप बहादुर अली, पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण उपस्थित थे।

विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू एवं भूमिका साहू ने भेंट की। अनिशा साहू ने नीदरलैंड में और भूमिका साहू ने जर्मनी में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों ने भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। पुलिस विभाग एवं स्व. श्री अभिलेख अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा तीरंदाजी में जिले के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

तीरंदाजी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 46 खिलाड़ी एवं उनके कोच भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर अपने प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीरंदाजों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष तीरंदाजी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इन तीरंदाजों की प्रतिभा को देखते उन्हें और बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को उभारने कहा। वहीं इन तीरंदाजों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने प्रेरित भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाडिय़ों को लाने-ले जाने वाले 26 सीटर वाहन को भी हरी झंडी दिखाई।

 इस वाहन से खिलाडिय़ों को अन्य स्थानों पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने जाने के लिए सुविधा होगी।

इस अवसर पर पुलिस चौकी मोहला क्षेत्र अंतर्गत पुलिस भर्ती, अग्निवीर, वनरक्षक तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, आरक्षक भर्ती प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों तथा व्हालीबॉल के कोच एवं खिलाडिय़ों ने भी विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने प्रशिक्षण एवं खेल के संबंध में उन्हें अवगत कराया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news