राजनांदगांव

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी साहू ने की सीएम साय से सौजन्य भेंट
05-Jul-2024 2:11 PM
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी साहू ने की सीएम साय से सौजन्य भेंट

राजनांदगांव, 5 जुलाई। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव की होनहार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकत कर अपने अनुभव साझा किए। अनिशा अभी हाल ही में भारतीय जूनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटी है। टीम ने पिछले महीने 17 मई से 1 जुलाई तक बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी का दौरा किया था। अनिशा ने उक्त दौरे में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और टीम को सफलता दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अनिशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी और हर संभव सहयोग का वादा किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद देवशरण सेन, शेखर यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news