राजनांदगांव
![कलेक्टर ने चांदनी को दिया लैपटॉप कलेक्टर ने चांदनी को दिया लैपटॉप](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1720168967jn__2006.jpg)
राजनांदगांव, 5 जुलाई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विगत दिनों कलेक्टर कक्ष में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया की चांदनी को लैपटॉप प्रदान किया।
कलेक्टर अग्रवाल ने चांदनी को निरंतर आगे बढऩे प्रेरित किया। कलेक्टर अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए उनके पिता यमुना लाल, परिजन एवं शिक्षकों को बधाई दी, जिन्होंने प्रेरणा देने के साथ ही अच्छी शिक्षा देकर हौसला अफजाई की। उल्लेखनीय है कि चांदनी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में 89 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, सहायक संचालक शिक्षा बी संगीता राव, भारतीय स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि वरूण शुक्ला, पिता यमुना लाल उपस्थित थे।