कवर्धा

लोगों ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कामकाज को सराहा, बोड़ला में फोटो सह विकास प्रदर्शनी
28-Dec-2020 4:57 PM
 लोगों ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कामकाज को सराहा, बोड़ला में फोटो सह विकास प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 28 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ में नई सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर तथा कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के सभी विकासखण्ड स्तर पर एक दिवसीय फोटो सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 

बोड़ला में आज रविवार को विकासखण्ड स्तर पर एक दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई गई। राज्य सरकार के उपलब्धियों पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी को पसंद किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए अमर सिंह वर्मा, दीपक मागरे, मंशाराम, चंद्रप्रकाश, नरेश निर्मलकर आदि द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों तारीफ करते हुए  कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए बहुत अच्छा काम कर रही है।   

कलेक्टर के निर्देश पर विकासखण्ड स्तर पर लगने वाली फोटो प्रदर्शज्ञ्नी के लिए तिथियों निर्धारित कर दी गई है। सप्ताहिक हाट-बाजार को ध्यान में रखते हुए सहसपुर लोहारा में 29 दिसम्बर को एक दिवसीय फोटो सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वर्ष में हुए सभी बड़े उल्लेखनीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वय से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाई जा रही है। 

फ़ोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार के उपलब्धियों के प्रचार सामग्रियों का निशुल्क वितरण किया गया।  फोटो प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना, गोधन न्याय योजना, 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान, उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा जिले स्तर पर हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी समाहित किए गए है। 

विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का नि: शुल्क वितरण
राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्ध्यिं पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रकाशित पुस्तकों में राज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए कार्यों का सचित्र उपलब्ध है। राज्य सरकार की उपलब्धियां पर आधारित इस पुस्तक को जिला प्रशासन द्वारा पीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता के लिए युवाओं को दी जा रही नि:शुल्क कोचिंग युवाओं को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news