बलौदा बाजार
कांग्रेसियों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया
29-Dec-2020 4:23 PM
बलौदाबाजार, 29 दिसंबर। सोमवार को कांग्रेसियों ने पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया। कल कांग्रेस पार्टी के 136वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय बलौदाबाजार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री सीमा वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने काँग्रेस के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व नगर में स्थित महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, राजीव गांधी की प्रतिमा पर काँग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया।