कवर्धा

ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति, कांग्रेसियों में हर्ष
05-Jan-2021 5:43 PM
ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति, कांग्रेसियों में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 5 जनवरी।
  प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोड़ला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुशी देखी जा रही है। बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीताम्बर वर्मा एवम रेंगाखार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सुमरन सिंह की नियुक्ति से कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपने विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर का विशेष तौर पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि हमारे विधायक और मंत्री जी ने जो हम पर भरोसा दिखाया है उसी का नतीजा है कि आज हमें ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने मनोनीत किया है हम अपने विधायक के हर भरोसे पर खरा उतरेंगे और आने वाले दिनों में लोगों के कल्याण के लिए अपने विधायक से कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ेंगे बोडला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष पितांबर वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ सीएम भूपेश बघेल और तमाम मंत्री के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समस्त पूरे कांग्रेसी परिवार को धन्यवाद का है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी ने जिम्मेदारी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से करेंगे ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर युक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी जिनमें  पूर्व अध्यक्ष अजमत उल्ला खान प्रभाती मरकाम,उमेश चंद्रवंशी अमर वर्मा छवि वर्मा मनमोहन अवस्थी दीपक मागरे आदि ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थिति में पार्टी का साथ दिया जब कांग्रेस पार्टी के विपक्ष में थी तो जनता के मुद्दों को उठाने के लिए जिन्होंने लाठी सही उनको आज ब्लॉक अध्यक्षों के रूप में कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त करना बतलाता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के साथ-साथ उनके संघर्ष को समझती है और सही समय आने पर अपने कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी देती है ब्लॉक अध्यक्ष  बनाए जाने पर जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी एल्डरमैन भरत सोनकर भागवत पटेल जनपद सदस्य पवन चंद्रवंशी विजय राजपूत सूरज वर्मा राजकुमार राकेश हीरा कोसले शंकर  सहित नगर व क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता जिनमें रामचरण साहू बंटी खान राकेश यादव आजूराम धुर्वे नंदू वर्मा खगेश चंद्रवंशी विवेकानंद चंद्रवंशी नारद चंद्रवंशी अश्वनी वर्मा अजीत साहू प्रमोद चंद्रवंशी सभी ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news