महासमुन्द

82 पुलिस कर्मचारियों का तबादला
08-Jan-2021 2:37 PM
82 पुलिस कर्मचारियों का तबादला

महासमुंद,, 8 जनवरी। पुलिस प्रशासन के कामकाज में कसावट लाने के लिए महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने एक उपनिरीक्षक, 3 सहायक उपनिरीक्षक समेत 82 पुलिस कर्मचारियों का तबादले का आदेश जारी किया। गुरुवार रात 9 बजे आदेश जारी किया गया है। रक्षित केंद्र महासमुंद में पदस्थ उपनिरीक्षक विनोद कुमार नेताम का तबादला खल्लारी थाने में किया गया है। 

वहीं कोमाखान थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुशील शर्मा का तबादला सिटी कोतवाली, महासमुन्द में किया गया है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह का तबादला बसना थाने से कोमाखान किया गया है। सांकरा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जगतपाल सिंह ठाकुर का तबादला रक्षित केंद्र महासमुन्द में किया गया है। इसके अलावा 19 प्रधान आरक्षकों और 58 आरक्षकों का भी तबादला किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news