महासमुन्द

अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक
08-Jan-2021 2:41 PM
अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जनवरी।
छग अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जिला इकाई की बैठक कल गुरूवार को गुरु गोविंद सिंह उद्यान में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी डिलेश्वर साव, विजेन्द्र देवांगन मौजूद थे। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी में सिराज बख्श संयुक्त सचिव बनमोती भोई को संगठन मंत्री सह सचिव भानु प्रताप डडसेना को संयुक्त सचिव बनाकर प्रदेश टीम में जवाबदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि एनपीएस वास्तव में कर्मचारियों के लिए एक गम्भीर मसला है। वर्तमान में हर माह कर्मचारियों को इससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। नई पेंशन नीति में परिवार की व्याख्या में सिर्फ  पति पत्नी को रखा गया है जबकि कर्मचारियों के बच्चों को परिवार का सदस्य नहीं माना गया है।

बैठक में जिला कार्यकारणी महासमुन्द का गठन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष के रूप में बीपी मेश्राम को मनोनीत किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष के पद पर चिंतामणि भोई व नितेश श्रीवास्तव का मनोनयन किया गया। अन्य पदाधिकारियों की घोषणा जिला जल्द की जाएगी। बैठक में राकेश सिंह ने कहा कि नई पेंशन नीति में बहुत खामी है। अगर इस बात का अवलोकन किया जाए तो हर कर्मचारियों को सडक़ पर उतर कर आवाज बुलंद करना होगा। इस दौरान पीताम्बर पाठक, सफीक खान, जितेंद्र चन्द्राकर, तरुण मर्रई, गुरुजी ध्रुव, चन्द्रशेखर, डोरा चन्द्राकर, शेखर चंद्रकार, गणेश चन्द्राकर, डोमन लाल साहू, योगेश धृतलहरे, गजेंद्र टण्डन, एल साहू, पीएल ध्रुव समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news