महासमुन्द

दो दिन बाद खुला मौसम
09-Jan-2021 3:24 PM
दो दिन बाद खुला मौसम

महासमुंद, 9 जनवरी। जिले में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए थे और आज सुबह सूर्योंदय के बाद से मौसम साफ हुआ है।  गुरूवार और शुक्रवार की सुबह-सुबह जिले के कई हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण ठंड पूरी तरह से गायब हो चुकी है। 
हालांकि ठंडी हवाएं चल रही हैं लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी भी हुई है। कल 10 जनवरी तक इसी तरह धूप और बादल वाले मौसम बने रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा दक्षिण पूर्व की दिशा में चल रही है। साथ ही हवा काफी मात्रा में नमी लेकर आ रही है। 

यही कारण है कि प्रदेश में 10 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी को भी बादल छाए रहने की आशंका है। इसके बाद से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट की संभावना है, जो 17 जनवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट न्यूनतम तापमान में दर्ज की जाएगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news