दुर्ग

जीवन जीने की कला सिखाई विवेकानंद ने- अरुण वोरा
13-Jan-2021 5:29 PM
 जीवन जीने की कला सिखाई विवेकानंद ने- अरुण वोरा

दुर्ग, 13 जनवरी। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में युवा दिवस विवेकानंद सभागार में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम में वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन व विधायक अरुण वोरा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को यह सिखाया कि जीवन किस तरीके से किया जाता है। संयमित समर्पित भाव से हमें अपने जीवन का सदुपयोग करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में आजादी के लिए एक अलख जगाया। उनका विदेश में दिया हुआ भाषण आज भी प्रसांगिक है। वैश्विक कुटुंबकम की भावना से ओतप्रोत उन्होंने विश्व को एक सूत्र में पिरोया और मानवता का संदेश दिया। 

महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विवेकानंद आज भी प्रासंगिक हैं अगर हमें देश प्रेम सीखना है और उसको क्रियान्वित करना है तो विवेकानंद से सीख लेनी चाहिए। मंच का संचालन दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय मिश्रा व आभार प्रदर्शन प्रवक्ता सुशील भारद्वाज ने किया।  श्रद्धांजलि सभा में रत्ना नारमदेव, रामकली यादव, अनिता तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, अलख नवरंग, विकास यादव, अय्यूब खान, राजेश्वरी मिश्रा, शंकर ठाकुर, कृष्णा देवांगन, नंदकिशोर शर्मा उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news