बालोद

किसानों से मिले धान व पैसे को झंडी दिखाकर प्रदेश के लिए रवाना
14-Jan-2021 4:36 PM
किसानों से मिले धान व पैसे को झंडी दिखाकर प्रदेश के लिए रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 14 जनवरी।
दिल्ली में पिछले दो माह से आंदोलनरत किसानों के सहयोग के लिए बालोद जिले की एनएसयूआई संगठन आगे आई है। 
बीते कई दिनों से धान खरीदी केंद्रों में जाकर किसानों से उनकी इच्छा अनुसार धान व पैसे एकत्रित किये। एनएसयूआई की मेहनत के बाद संगठन ने 90 बोरी धान व 10 हज़ार रुपये एकत्रित किये। जिसे आज संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा व बालोद नगर पालिक अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के लिए रवाना किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि एकत्रित किये धान व पैसे प्रदेश से देश की राजधानी पहुंचेगी। जहां आंदोलन कर रहे किसानों के लिए सहयोग के रूप में इसे उपयोग किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news