बलौदा बाजार

कलेक्टर ने स्व सहायता समूहों के लिए 7.50 लाख की ऋण की दी स्वीकृति
31-Jan-2021 5:02 PM
कलेक्टर ने स्व सहायता समूहों के लिए 7.50 लाख की ऋण की दी स्वीकृति

बलौदाबाजार, 31 जनवरी। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज  महिला स्व सहायता समुहों के लिए 7.50 लाख रुपये ऋण को स्वीकृति दी है। छतीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना के द्वारा महिलाओं को स्व रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह ऋण प्रदान किया जाता है। इसके तहत महिला कोष के माध्यम से महज 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।  आज जिले के 5 महिला स्व सहायता को छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से 2 लाख 10 हजार रुपये एवं 7 महिला समूहों को सक्षम योजना के तहत 5 लाख 40 हजार रूपये की ऋण स्वीकृत किया गया है। महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी एल आर कच्छप ने बताया की जिन महिला स्व सहायता समूह को यह ऋण प्रदान की जा रही है। 

उनमें गंगा स्व सहायता समूह ग्राम रिसदा को 50 हजार,जय गौरी स्व सहायता समूह, ग्राम करमदा को 50 हजार सत्या स्व सहायता समूह ग्राम करमदा 50 हजार जय माता दी स्व सहायता समूह ग्राम लाहोद 30 हजार स्मृति स्व सहायाता समूह, ग्राम बिटकुली को 30 हजार रुपये उसी तरह सक्षम योजना के तहत श्रीमती पवन कुमारी पैंकरा ग्राम दशरमा को 60 हजार उत्तर कुर्रे ग्राम सोनपुरी 80 हजार मीना घृतलहरे, ग्राम शुक्लाभांठा को 80 हजार, किरण बंजारे, ग्राम खैंदा को 80 हजार केराबाई, ग्राम मुडिय़ाडीह 80 हजार, प्यारी बाई देवांगन, नगर पंचायत पलारी 80 हजार, अमरीका पटेल, ग्राम झबड़ी 80 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news