बलौदा बाजार

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुलोचना
01-Feb-2021 4:26 PM
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुलोचना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 1 फरवरी।
भाजपा प्रदेशध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के निर्देशानुसार एवं शालिनी राजपूत प्रदेशध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदाबाजार सुलोचना यादव को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। उनके मनोनयन पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। 

श्रीमती यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों का अपनी नियुक्ति पर धन्यवाद किया तथा कहा कि उन्हें पार्टी ने जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेगी। 

इनकी नियुिक्त पर मण्डल अध्यक्ष विजय, महामंत्री हेमन्त साहू, संतोष वर्मा, मीना बार्वे अध्यक्ष नगर पंचायत लवन, पवन साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रशांत यादव, गंगाप्रसाद पटेल, अनुपम बाजपेयी, रामलाल कुर्रे, विकास अग्रवाल, डॉ. परमानंद वर्मा, रामानंद डौंडिया, श्यामलाल केंवट, बुदेश्वर पैकरा, रामप्रसाद निषाद, भागचंद पटेल सरपंच कसियारा, संतोष लसेर, प्रमोद यादव, लालू यादव, दिनेश यादव, मुकेश यादव, मोती पैकरा, विजय पैकरा, जनी रजक, भरत निषाद, बाबूलाल, मनहरण पटेल, राजू पटेल, जीवन पटेल, कमलेश पटेल, संजय निषाद, अश्वनी यादव पूर्व सरपंच भदरा, सुखी यादव, भास्कर वर्मा, रवि यादव, अरूण यादव, योगेश पैकरा, मनोज बंजारे, बंशराम, मनोज मर्वा, दिनेश कश्यप, जितेन्द्र पैकरा, हरीश विश्वकर्मा, रानी यादव, प्रेम साहू, दिलीप नारंगे, बंशी चेलक, दयाराम पटेल, दिनेश पटेल, रामनाथ यादव सहित आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news