गरियाबंद

चंदा नहीं समर्पण निधि है-चंदूलाल
01-Feb-2021 6:08 PM
चंदा नहीं समर्पण निधि है-चंदूलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 1 फरवरी।
भगवान राम मंदिर निर्माण के समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भगवान राम का जो मंदिर बन रहा है वो हम सब के आस्था का केंद्र बनेगा और वहीं से संदेश जाएगा वसुधैव कुटुंबकम। यहाँ का जो मूल धारणा है वसुधैव कुटुंबकम।

हम और पूरा विश्व एक कुटुंब है और सर्वे भवन्तु सुखिन। सभी सुखी हो,यह जो हमारी भारतीय संस्कृति की मूल भावना है वो वहाँ से पूरे विश्व मे संदेश जाएगा और हम सब मिल-जुलकर जैसे चीन हिंसावादी रवैया बनाकर के कब्ज़ा कर रहा है जैसे पाकिस्तान वाले करते ही। उसके लिए मैंने कहा था ये सीधा एक मंदिर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा। 

हमारा भारत देश जो विश्व गुरु कहलाता था वो वहाँ से शुभारंभ होगा और महात्मा गांधी की जो परिकल्पना थी 1942 मे जब आजादी के आंदोलन मे चल रही थी। तब एक पत्रकार ने कि वे आजादी चाहते है तो स्वयं महात्मा गांधी ने कहा था कि मेरे भारत देश मे 6 लाख गांव है। मई उन 6 लाख गांव मे आजादी चाहता हूँ और जब हर गांव आजाद हो जाएगा तब राम राज्य की  स्थापना होगी। राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए अयोध्या राम जन्म भूमि स्थल पर भव्य राम मंदिर बने। जिसके लिए अपनी भागीदारी के लिए कुछ भी करें। ये चन्दा नहीं है ये समर्थन निधि है। ये हमारी भागीदारी है। 

हम कितना अधिक -अधिक सहयोग कर सकते है और दूसरों को सहयोग देने के लिए प्रेरित कर सकते है। ये हम कोई कार्यकर्ता के साथ राम भक्त ,राम सेवा बंद करके हर घर जाएं और स्वेक्षा से जो कोई भी बंधु पैसा देंगे उसको वहाँ जमा करें। जो भी पैसा दे दस रुपए से लेकर के दस लाख तक जो भी। इससे क्या है हमारे लोग जागरूक होंगे, के ये हम आपको कुछ दे रहें और आने वाले जो हमारे पूर्वज है हमारे जो पीढ़ी है वो भी याद करे की राम मंदिर बनाने मे हमारा भी योगदान है। हमारे दादा,परदादा इन्हें भी पैसे दिए थे। यह आम भावना हो। इससे वो राम राज्य की स्थापना होगी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news