महासमुन्द

गांजा तस्करी, 3 गिरफ्तार
09-Feb-2021 4:34 PM
 गांजा तस्करी, 3 गिरफ्तार

गिरफ्तार दंपत्ति ओडिशा के कालाहांडी निवासी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 9 फरवरी।
बागबाहरा पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए पति-पत्नी के साथ एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी दोनों ओडिशा के कालाहांडी के रहने वाले हैं। उनके साथ बिहार का एक युवक भी गिरफ्तार हुआ है। 

बागबाहरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर सूचना मिली थी कि झारखंड पासिंग की एक कार से गांजा तस्करी होने वाली है। सूचना पर थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को मुखबीर से गांजा तस्करी की सूचना मिली। मुखबीर की सूचना पर रविवार शाम 4.30 बजे एनएच 353 पर पिथौरा चौक में वाहनों की जांच शुरू की गई। थोड़ी देर में खरियार रोड ओडिशा की ओर से वाहन क्रमांक जेएच 10 एजी 2560 मौके पर पहुंची। वाहन में दो पुरुष और एक महिला सवार थे। वाहन चालक ने अपना नाम रविन्द्र  घी उम्र 39 साल, चारबाहल थाना कोक्सरा जिला कालाहांडी ओडिशा निवासी बताया। ड्राइवर सीट के बगल में बैठक युवक ने अपना नाम कौशल अली उम्र 24 साल, निवासी वार्ड नं 04 जोबापुर कोठी थाना जामुबाजर जिला सिवानी बिहार और पीछे सीट में बैठी महिला ने अपना नाम मधुस्मिता नायक पति रविन्द्र घी उम्र 35 बताया। इनके कब्जे से 20 किलो गांजा जब्त किया गया है। 

जब्त गांजा की कीमत 2 लाख रुपए है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 2 हजार रुपए नगद और कार बरामद किया गया है। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में विवेचना जारी है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news