महासमुन्द

प्रेस क्लब आहाता निर्माण की स्वीकृति
10-Feb-2021 4:15 PM
प्रेस क्लब आहाता निर्माण की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 10 फरवरी।
सांस्कृतिक-साहित्यिक प्रेस क्लब भवन में विधायक निधि से मिली राशि से आहाता निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की स्वीकृति अपने विधायक मद से दी है। 
कोरोना संक्रमण काल की वजह से निर्माण और विकास कार्य लंबित था। कलेक्टर डोमन सिंह ने आहाता निर्माण की तत्काल स्वीकृति देते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को कार्य एजेंसी बनाया है और आरईएस के कार्यपालन अभियंता भोला राम चंद्राकर ने कार्यादेश जारी कर तीन महीने में कार्य पूर्ण करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया है।

जिले की गतिविधियों की जानकारी, बाईट आदि के लिए जिला मुख्यालय के मीडियाकर्मी बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के कलेक्टर से शाम साढ़े पांच से 6 बजे के बीच अपनी आवश्यकतानुसार नियमित रूप से मिल सकते हैं। 
मीडिया से समन्वय और विकास में मीडिया के सकारात्मक पहल के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर कलेक्टर ने यह व्यवस्था की है। कलेक्टर ने प्रतिदिन आधा घंटा का समय मीडिया के लिए रिजर्व किया है। इस निश्चित अवधि में आम नागरिकों से कलेक्टर की मुलाकात नहीं हो पाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news