गरियाबंद

अरविंद भाजपा अजा मोर्चा के रायपुर ग्रामीण सह प्रभारी बने
18-Feb-2021 4:01 PM
अरविंद भाजपा अजा मोर्चा के रायपुर ग्रामीण सह प्रभारी बने

नवापारा-राजिम, 18 फरवरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने मोर्चे के संभाग, जिला व सह जिला प्रभारियों की नियुक्ति किया गया। जिसमें सांसद प्रतिनिधि व नगर पालिका महासमुंद के पूर्व पार्षद अरविंद प्रहरे को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर ग्रामीण के सह प्रभारी बनाया गया। प्रभारी नियुक्त होने के बाद बुधवार को श्री प्रहरे नवीन मार्कण्डेय से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अरविंद प्रहरे के साथ पार्षद देवीचंद राठी, महेंद्र सिक्का, राजेंद्र रात्रे आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news