गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 25 फरवरी। गरियाबंद के ग्राम गाड़ाघाट में ग्रामवासियों के प्रयास एवं संत श्री गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज महामंडलेश्वर के सानिध्य में 6 दिवसीय श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग प्रदेश साहू संघ रूपसिंग साहू ने पहुंचकर साधु संतों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत, भागवत गीता, श्री रामचरित मानस से हर व्यक्ति और समाज को सीख लेने की जरूरत है। महाभारत हमें समाज में रहना सिखाता है, गीता कर्म करना सिखाता है रामायण जीना सिखाता है। श्री रामचरित मानस महायज्ञ में कथा सुनकर योग के मार्ग से व्यक्ति देहदानी शरीर व मनों को पार कर आत्मा तक पहुंचा सकता है। वह अपने आप को सहज रूप से पहचान सकते हैं बाकी संसार में जितने भी कर्मकांड है वह माध्यम तक सीमित है।