बलौदा बाजार

शतचंडी महायज्ञ के लिए 14 को निकलेगी कलश यात्रा
13-Mar-2021 4:37 PM
शतचंडी महायज्ञ के लिए 14 को निकलेगी कलश यात्रा

बलौदाबाजार में 24 मार्च तक आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 13 मार्च।   
शहर के दशहरा मैदान स्थित क्लब कॉम्पलेक्स में 14 से 24 मार्च तक होने वाले 10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए 14 मार्च को कलश यात्रा निकलेगी, जो यज्ञ स्थल से निकलकर नेहरू चौक, गांधी चौक होते हुए पिपराहा तालाब पहुंचेगी, जहां पूजा के बाद जल लेकर वापस कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंचेगी। शाम 5 बजे यज्ञ ज्योति प्रज्जवलित की जाएगी। इस दौरान महिलाएं पीली साड़ी धारण कर सिर पर कलश 

लेकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी। पहली बार हो रहे इस महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावनाओं को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यज्ञ सोमवार से शुरू होगा। पूरे कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्यों में श्याम केसरवानी, मोती वर्मा, सुरेन्द्र केसरवानी, महेेन्द्र वर्मा, बुधराम अग्रवाल, प्रमोद शुक्ला, मोरध्वज श्रीवास्तव, पंकज यदु, पुरूषोत्तम सोनी, प्यारेलाल सेन, श्रद्धानंद अग्रवाल, विजय केसरवानी, संजय नारायण केसरवानी, अनिल सोनी, टेसुलाल धुरंधर, अंजुल तिवारी, दानी विश्नोई, संतोष वैष्णव, अर्जुन सेन, प्रदीप साहू, सुरेन्द्र जायसवाल, आशीष मिश्रा, प्रेमनारायण केसरवानी, आशुतोष मिश्रा, विवेकानंद तिवारी, विनय गुप्ता व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार कथावाचक शिरोमणी सिंह कुशवाहा, सर्वज्ञा अवस्थी, वसुधा शुक्ला, साध्वी बृजेश्वरी मानस कोकिला द्वारा पुराणों पर आधारित कथाओं का वर्णन किया जाएगा। रोज प्रात: 8 से 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 1 से 3 बजे तक कथा होगी। दोपहर 3.30 से सायं तक पुन: यज्ञ होगा। यज्ञ के बाद संध्या भजन व आरती होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news