बलौदा बाजार

गिरौदपुरी मेला विकास समिति का पुनर्गठन
16-Mar-2021 8:11 PM
  गिरौदपुरी मेला विकास समिति का पुनर्गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 16 मार्च। राज्य सरकार द्वारा गिरौदपुरी मेला विकास समिति का पुनर्गठन किया गया है। जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में पुनर्गठित समिति में 44 सदस्य मनोनीत किये गये हैं। जिला कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा समिति के सदस्य सचिव होंगे। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा महानदी भवन, अटल नगर रायपुर से 15 मार्च को पुनर्गठित समिति का आदेश जारी किया गया है।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति में सदस्य के रूप में गुरू रूद्रकुमार उर्फ अजय कुमार गुरू रायपुर, राज राजेश्वरी कौशल माता रायपुर, डॉ. शिवकुमार डहरिया विधायक आरंग, चन्द्रदेव राय विधायक बिलाईगढ़, उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक सारंगढ़, गुरूदयाल बंजारे विधायक नवागढ़, भुनेश्वर शोभाराम बघेल विधायक डोंगरगढ़, राजमहंत शिवप्रसाद मगरदाह, कबीरधाम, राजमहंत दीवानचंद सोनवानी, सेन्दरी जिला बिलासपुर, राजमहंत भुरवाराम अनंत, ग्राम बिना तखतपुर, राजमहंत पीलादास जाटवार ग्राम हथनी जिला बिलासपुर, महंत दिलीप जिला कबीरधाम, महंत कल्याणदास पथरिया जिला बिलासपुर, राजमहंत महेश दास रात्रे गंडई राजनांदगांव, सुश्री गौरी पत्थलगांव, राजमहंत श्री बद्री जांगड़े जिला कबीरधाम, श्रीमती कमला मनहर जिला बिलासपुर, दुर्गा बघेल मुंगेली, चुरावन मंगेशकर मुंगेली, रोशन प्रेमी मटिया कसडोल, मुद्रिका राय बालपुर बिलाईगढ़, यादराम हिरवानी बिलाईगढ़, राजकुमार आंचल मस्तूरी बिलासपुर, राजेश्वर भार्गव मस्तूरी बिलासपुर, दिलीप लहरिया  मस्तूरी, रंजीत कोसरिया पिथौरा, पप्पू बघेल पामगढ़, श्री सुन्दरलाल जोगी रायपुर, अलक राम चतुर्वेदानी भोरिंग महासमुंद, धनेश पाटिला राजनांदगांव, एमडी मानिलकर दुर्ग, सुनील भतपहरी जुनवानी पलारी, घनश्याम मनहर सारंगढ़, पुष्पा पाटले  जांजगीर, दीनाराम चेलक पेंडरवानी बालोद, कांति सोनवानी धमतरी, सहदेव बंजारे पितईबंद गरियाबंद, श्री रईस खुंटे डभरा जांजगीर, एस.के.बंजारे कोरबा, सत्येन्द्र डहरिया कोरबा, के.पी.खाण्डे रायपुर, और निर्मल कोसरे दुर्ग शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news