बलौदा बाजार

बठेना हत्याकांड के विरोध में सीएम का पुतला दहन
18-Mar-2021 5:20 PM
बठेना हत्याकांड के विरोध में सीएम का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 18 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल में अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में सीएम भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र के गांव बठेना में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदेहास्पद मौत की अभी तक जांच पूरा नहीं होने की भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है साथ ही पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। 

प्रदेश में हो रहे लगातार हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए  पुतला जलाया गया। भाजपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री के पुतला दहन किए जाने की जानकारी होने पर इसे रोकने पुलिस टीम डॉ. कन्हैया लाल शर्मा चौक गए तैनात थी, जिसे भांपते हुए कार्यकर्ता पुलिस टीम को चकमा देते हुए बाजार चौक पर पुतला दहन करने में कामयाब हो गए। 

इसकी जानकारी होते ही पुलिस पुतला छीनने की काफी कोशिश की किंतु भाजपा कार्यकर्ताओं की घेरेबंदी को तोड़ नहीं सकी। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की देखने को मिला। बाद में पुलिस द्वारा पानी की बौछार कर जलते हुए पुतला को बुझाया गया। तब तक भाजपाई कामयाब हो गए थे।

इस अवसर पर कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल,भाजपा जिला मंत्री राजकुमार साहू, मंडल महामंत्री डॉ. सुदीप मानिकपुरी, उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनाराण पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश निराला,जनपद अध्यक्ष गौरी देवी, सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी सदस्य और भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news