बलौदा बाजार

सरसीवां में मुख्यमंत्री का पुतला दहन
18-Mar-2021 5:27 PM
सरसीवां में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 18 मार्च।
सरसीवां में 17 मार्च को सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र पाटन अंतर्गत बठेना गांव में अनुसूचित जाति के गायकवाड़ परिवार के 5 लोगों की संदेहास्पद हत्या को शासन-ंप्रशासन आत्महत्या करार देने पर अडिग है, इतने दिनों बाद भी जांच की रिपोर्ट नहीं आने एवं राज्य में अशांति और अराजकता पैदा करने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाकामी के कारण भारतीय जनता पार्टी इस घटना का घोर विरोध एवं निंदा करते हुए पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने हेतु प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल सरसीवां द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। 

पुतला दहन में सुभाष जालान भाजपा जिला महामंत्री, चंचला देवी महिलाने जिला मंत्री, झाड़ू लाल साहू मंडल अध्यक्ष सरसीवां, रेशम कुर्रे मंडल महामंत्री, सेतु साहू मंडल महामंत्री, संतोष बघेल मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, सुमेश बंजारे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, महिलाओ में ललिता निराला मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, सेअगर बाई बंजारे, पुरषोत्तम बंजारे मंडल उपाध्यक्ष, रामकरण भारद्वाज, लालू शर्मा, देवेश साहू, नारायण साहू, गोलो साव सहित अनुसूचित जाति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news