गरियाबंद

मनीष को भाजपा किसान मोर्चा में जिला मंत्री का दायित्व
04-Apr-2021 5:00 PM
मनीष को भाजपा किसान मोर्चा में जिला मंत्री का दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 अप्रैल।
भाजपा मंडल से भाजयुमो युवा मनीष देवांगन को पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं की अनुशंसा पर किसान मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। 
उक्त नियुक्ति प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर भाजपा रायपुर जिला ग्राणीण अध्यक्ष अभिनेष कश्यप व प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर के अनुशंसा पर किसान मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिल नायक के द्वारा किया गया। अपनी नियुक्ति पर युवा नेता मनीष देवांगन ने पार्टी के सभी शीर्षस्थ नेताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जिस दायित्व को उन्हें सौंपा है। उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने किसान हित पर अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही।

रायपुर जिला ग्रामीण किसान मोर्चा में जिला मंत्री के दायित्व मिलने पर मनीष देवांगन को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भाजयुमो रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष संचित तिवारी, उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला धु्रव, दुलारी चतुर्वेदानी, खेमराज कोसले, जनपद सदस्य संगीता शर्मा, कमलनारायण साहू, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य व मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, महामंत्री नवल साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, परदेशी राम साहू, नवापारा भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नवापारा महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, महामंत्री सौरभ सिंटू जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, आशीष गोलछा, श्रेणिक जैन, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, योगेंद्र कंसारी, रवि साहू, ओमकुमारी साहू, मयाराम साहू, चुम्मन कंडरा, अनिता देवांगन, पदमिनी सोनी, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, दुकालू चक्रधारी, रूपेंद्र चंद्राकर, डॉ. फुलजी साहू, साधना सौरज, धनमति साहू, नंदिनी साहू, संतोषी कंसारी, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष संजय साहू, रामकुमार जोशी, कोणिका सिंह, मनीष चौधरी, संजीव सोनी, उपसरपंच मानिकचौरी हितेश मंडई, उपसरपंच पारागांव अप्पू सोनकर, तुकाराम साहू, किशन साहू, राजू रजक, कैलाश तिवारी, कैलाश देवांगन, प्रितेश साहू, रामेश्वर देवांगन, अनुज राजपूत, कमलेश कहार, चेतन साहू, दिनेश यादव, ईश्वरी देवांगन, प्रतीक शर्मा व सचिन सचदेव सहित बड़ी संख्या में नगर भाजयुमो व भाजपा मंडल व महिला मोर्चा के सदस्यों ने बधाई दी ।
और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news