गरियाबंद

जपं फिंगेश्वर और छुरा ने दिए कोविड केयर सेंटर के लिए 47 ऑक्सीजन सिलेंडर
17-Apr-2021 6:44 PM
जपं फिंगेश्वर और छुरा ने दिए कोविड केयर सेंटर के लिए  47 ऑक्सीजन सिलेंडर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 17 अपै्रल।
जनपद पंचायत फिंगेश्वर और जनपद पंचायत छुरा की टीम ने सवेंदनशील पहल करते हुए 47 ऑक्सीजन सिलेंडर स्थानीय कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध कराया है। कोरोना में गंभीर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है और वर्तमान में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए यह सुविधा लोगों को एक नया जीवन देगी। 

छुरा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत छुरा और फिंगेश्वर की टीम ने कोरोना के संकट को देखते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर देने का मानवीय और संवेदनशील पहल की है।

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह कोरोनावायरस मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी। जनपद पंचायत  फिंगेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, उपाध्यक्ष योगेश साहू एवं सदस्यगणों द्वारा मुक्त हस्त से  25 ऑक्सीजन सिलेंडर का योगदान दिया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत छूरा के अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी एवं उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा और सदस्यगणों द्वारा यह 22 सिलेंडर प्रदान किया गया है। इन सिलेंडरों का उपयोग दोनों जनपद में  तैयार किए जा रहे कोरोना केयर सेंटर में गंभीर मरीजों के उपचार में किया जाएगा। 

रुचि शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन सुविधा की उपलब्धता की कमी के कारण मरीजों  को अपने इलाज के लिए गैर शासकीय महंगे अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है। साथ ही सही समय में इसकी उपलब्धता  हो जाती, तो कइयों का जीवन बचाया जा सकता है। इस प्रकार के सहयोग से ही शासकीय अस्पतालों का तात्कालिक क्षमता विकास करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का यह संवेदनशील पहल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news