गरियाबंद

लॉकडाउन का उल्लंघन, कारोबारियों पर जुर्माना
29-Apr-2021 7:17 PM
लॉकडाउन का उल्लंघन, कारोबारियों पर जुर्माना

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 29 अपै्रल।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर जुर्माना वसूला गया। 
ज्ञात हो कि 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का 1 मई से कोरोना टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जाना है। नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी के निर्देशानुसार उच्चतर माध्यमिक शाला हरिहर स्कूल एवं प्राथमिक शाला सदर बाजार स्कूल को टीकाकरण करण केन्द्र चयनित किया गया है।

इस संबंध में निकाय द्वारा पत्र भी जारी किया गया है। उक्त चयनित स्थल का शास. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे, उप अभियन्ता संजय मोटवानी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक सफाई व्यवस्था कार्य प्रारंभ कर दिए गए है। इधर कोरोना लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले हेमन्त साहू, नारायण दास पोटानी, सुनील किराना, सिंघई बर्तन दुकान, धीरज साहू, सुबराती चूना भंडार, साहू आटो पार्टस, नरेन्द्र किराना स्टोर्स, मितेश माधवानी एवं गणेश किराना स्टोर्स व्यापारियों पर पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के निगरानी दल द्वारा अधिकतम 5000 हजार तक चालानी की कार्रवाई की गई। 

इस प्रकार 28 अपै्रल को हुई कार्रवाई में 32200 का चालान काटा गया। चालानी कार्रवाई में थाना प्रभारी गोबरा नवापारा कृष्णचंद सिदार के साथ उनकी टीम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे, उप अभियन्ता संजय मोटवानी, सहायक राजस्व निरीक्षक खेमन दीवान, नटवर साहनी, चंद्रकांत मिश्रा, बसंत साहनी, सुखीराम यादव तथा पुलिस थाना के सिपाही दल उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news