महासमुन्द

सिरपुर के खेतों में अब जंगली सूअरों की आमद
10-May-2021 7:46 PM
   सिरपुर के खेतों में अब जंगली सूअरों की आमद

   मूंगफली फसल को नुकसान पहुंचा रहे    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 मई। सिरपुर क्षेत्र के किसान तीन हाथियों की आमद से पहले ही परेशान हैं। अब उनकी परेशानी जंगली सूअर ने और भी बढ़ा दी है। इन दिनों जंगलों से निकलर जंगली सूअर खेतों में पहुंच रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसा प्रतिदिन हो रहा है। क्षेत्र में मूंगफली व धान की फसल ली गई है।

ज्यादातर मूंगफ ली के फसल को जंगली सूअर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। वहीं वन विभाग से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। क्षेत्र में तैनात टीम केवल हाथियों पर ही नजर रख रही है। मामला सिरपुर क्षेत्र के ग्राम पिरदा का है। वहीं इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी सालिकराम डड़सेना का कहना है कि जंगली सूअर के फसल क्षति का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए पीडि़त किसानों को विभाग में आवेदन करना होगा। प्रकरण तैयार कर मुआवजा दिया जाएगा।

      जानकारी के अनुसार शनिवार रात को दंतैल ने ग्राम पिरदा में धान की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया। किसानों ने बताया कि धान का फसल लगभग पककर तैयार है जिसे काटने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पूर्व हाथियों ने रौंदकर आर्थिक क्षति पहुंचा दी। बता दें कि शनिवार दोपहर ही पिछले दो दिनों से कोसरंगी क्षेत्र में विचरण कर रहा दंतैल वापस सिरपुर लौट गया।

इसी तरह ग्राम पिरदा में किसानों ने इस साल करीब 40 एकड़ में मूंगफली की फसल ली है। पिछले चार दिनों के अंदर सुअरों ने करीब दो-तीन एकड़ फसल को रौंद दिया है। इससे किसानों को आर्थिक क्षति पहुुंची है। इस संबंध में किसान अमजद खान ने बताया कि समीप के जंगल से करीब दर्जन भर से अधिक सुअर रात में आते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसकी शिकायत किसानों ने वन विभाग के अफसरों को देते हुए मुआवजे की मांग की है। किसानों ने कहा कि वे पहले हाथी से परेशान से थे अब उनकी परेशानी जंगली सूअरों ने बढ़ा दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news