बालोद

भाजपाइयों ने मरीजों को फल-मास्क बांटे
12-May-2021 5:23 PM
भाजपाइयों ने मरीजों को फल-मास्क बांटे

दल्लीराजहरा, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए नगर के प्रमुख चिकित्सालयों में जाकर मरीजों का सेवा कार्य कर सेवा ही संगठन है के मूल मंत्र को चरितार्थ किया।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी, भाजपा दल्लीराजहरा मंडल के महामंत्री पार्षद बाबी छतवाल, बालोद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य सागर गनीर एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के पार्षद वेंकट राव, शब्बीर कुरैशी ने चिखलाकसा के ज्योति चिकित्सालय एवं दल्ली राजहरा के आरोग्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं परिजनों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए मास्क, फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में अखिलेश सदासिवन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय , बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण काल में लगातार लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने, आपस में दूरी बनाकर रहने, मास्क लगाने एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का उपयोग करने एवं अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने की अपील की जाती रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news