बालोद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास
23-Jun-2021 7:56 PM
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 23 जून।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बालोद जिला भाजपा के मार्गदर्शन एवं भाजपा डौंडी मंडल के नेतृत्व में नगर पंचायत चिखलाकसा में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओंं द्वारा योगाभ्यास किया गया।
 कार्यक्रम प्रभारी नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष भरतभाई पटेल एवं भाजपा डौंडी मंडल के महामंत्री भीषम टंडन ने बताया कि योग प्रशिक्षक ईश्वर पटेल व सुनीता पटेल के मार्गदर्शन में सुबह 7 से 8 बजे तक योगासन कराया गया। जिसमें डौंडी मंडल क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर योग किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि योग क्रिया विश्व को भारत की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से विश्व ने योग के महत्व को स्वीकार किया एवं संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की है। 

उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुए दिव्य शक्ति का संचार करता है। योग से लोगों में शारीरिक एवं मानसिक स्थिति मजबूत होती है। प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति निरोगी रहते हैं।
सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धु्रवे ने कहा कि योग करने से मन मस्तिष्क में ऊर्जा, शक्ति व सुंदरता का संचय होता है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति जटिल परिस्थितियों में भी सरल तरीके से जीने की कला सीख जाता है। 
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत निषाद ने कहा कि प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम जैसी योग क्रियाओं से शरीर को मजबूती मिलती है एवं यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ पार्षद विमला जैन, भाजपा डौंडी मंडल उपाध्यक्ष पार्षद कुंती देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष हितेश साहू, किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मितेन्द्र वैष्णव, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल, नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष विजय डड़सेना, पार्षद शांति रावटे, लीला डड़सेना, पूर्व एल्डरमैन घनाराम साहू उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news