बालोद

अजा मोर्चा भाजपा का प्रमुख अंग-गौतम
25-Jun-2021 7:11 PM
अजा मोर्चा भाजपा का प्रमुख अंग-गौतम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्ली राजहरा, 25 जून।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख अंग है जो कि अनुसूचित जाति वर्गों के बीच लगातार सक्रिय रहते हुए सामाजिक समरसता को बनाए रखता है एवं इन वर्गों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रचारित प्रसारित करते हुए उसका अधिक से अधिक लाभ इन वर्गों को मिले यह सुनिश्चित करता है। 

राष्ट्रीय महामंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्गों पर, खास तौर से महिलाओं एवं बच्चियों पर उत्पीडऩ एवं दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं को दुखद बताते हुए इस पर चिंता व्यक्त की । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बाबा साहब आंबेडकर न सिर्फ संविधान निर्माता थे बल्कि वे आधुनिक भारत के भी निर्माता थे। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से संबंधित पांच प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर राष्ट्र को समर्पित किया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने अध्यक्षीय भाषण में मोर्चा द्वारा किए गए विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार, उत्पीडऩ एवं दुष्कर्म की घटनाओं को रोक पाने में असफल रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विभिन्न जिलों में किए गए जन आंदोलनों, धरना, प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री वेद राम जांगड़े ने किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दुष्यंत गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल साहू, पूर्व विधायक  निर्मल सिन्हा, सरला कोसरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ.भूषण लाल जांगड़े , पूर्व मंत्री व  विधायक पुन्नूलाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, आत्माराम बंजारे, पवन मेश्राम , मानिक  सोनवानी, प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले, प्रियदर्शनी दिव्य, बलिराम सांडे, महापौर चंद्रकांता मांडले, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, सह प्रभारी अनिल बाघ, टीकम टांडिया, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुरील, सह प्रभारी सौरभ जागृत , दयालु गाड़ा, अश्वनी टंडन, महादेव नायक, हितेश कुमार डोंगरे, चंद्रकांता सूर्या, चंद्र कुमार पाटील, ओमेश जिभेकर, शरद जाल, सूरज अजय, प्रियरंजन कोसरिया, चंद्रशेखर सोनवानी, दिलीप सारथी, आसवन बारले, आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news