बालोद

अजा वर्ग के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध- सांसद
28-Jun-2021 5:49 PM
अजा वर्ग के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध- सांसद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दल्ली राजहरा, 28 जून। 
सांसद मोहन मंडावी के दल्ली राजहरा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुलाकात कर मोर्चे की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से बताया।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सरकार की असफलताओं, विफलताओं एवं मतदाताओं से की गई वादाखिलाफी को लेकर लगातार आंदोलनरत है। प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के महिलाओं, बच्चियों पर हो रहे अत्याचार अनाचार के खिलाफ मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में धरना प्रदर्शन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हितेश कुमार डोंगरे ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं ,नीतियों  एवं कार्यक्रमों का लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मिले एवं इन वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में  जानकारी प्रदान की । 

अनुसूचित जाति मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के अध्यक्ष बंटी चोपड़े ने अनुसूचित जाति वर्गों के बीच पार्टी के जनाधार बढ़ाने एवं अधिक से अधिक संख्या में इन वर्ग के लोगों को भाजपा की मुख्यधारा में शामिल करने के संबंध में चर्चा की । इस अवसर पर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश में लगातार सक्रिय रहता है। अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक आर्थिक विकास हेतु  भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति वर्ग  के महापुरुषों एवं समाज सुधारको की जयंती मनाना हो, चाहे अनुसूचित जाति वर्गों के बीच सामाजिक समरसता कायम करना हो, अनुसूचित जाति मोर्चा सदैव अग्रणी रहता है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बालोद जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन,  सुदेश सिंह , देवेन्द्र माहला, विक्रम ध्रुवे , कासिम कुरैशी , गोविंद वाधवानी,  बाबी छतवाल, राजेश दशोड़े,  सुरेश जायसवाल , सागर गनीर भागवत खुटे ,प्रवीण उइके, चिकलाकसा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अब्दुल तौशीन खान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news