गरियाबंद

मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में की सार्थक पहल - अंजय
19-Jul-2021 5:34 PM
मोदी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में की सार्थक पहल - अंजय

भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जिला रायपुर ग्रामीण की विशेष बैठक अभनपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला व रायपुर जिला ग्रामीण प्रभारी संध्या तिवारी मुख्य रूप से उपस्थिति रही। 

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन पश्चात कन्या पूजा कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए हम सबको प्रेरित किया है। उन्होंने उज्ज्वला गैस योजना तथा शौचालय अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति प्रचलित सोच को बदलने का आह्वान किया है। इसके पूर्व किसी भी सरकार ने महिलाओं के सम्मान व अधिकार के लिए किसी बेहतर योजना के बारे में चर्चा भी नहीं कर सके थे। जिसे केन्द्र सरकार ने क्रियान्वित करके दिखा दिया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश संयोजक द्वारा जिला ग्रामीण संयोजक राघवेन्द्र साहू की जमकर तारीफ  किया गया।

कार्यक्रम में खोरपा निवासी कृष्णकांत नामदेव ने कन्या पूजा के अवसर पर कन्या के नाम पर बैंक खाता खोलने हेतु पांच-पांच सौ रुपये की राशि दान किया। ग्राम पौंता में कन्या रत्न के जन्म होने पर प्रत्येक परिवार में एक हजार पांच सौ रुपये की राशि दान देने वाली पौंता की पूर्व सरपंच संध्या शर्मा का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। 

बैठक को जिला प्रभारी संध्या तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, जिला सयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राघवेन्द्र साहू, मण्डल अध्यक्ष नारायण यादव, मण्डल अध्यक्ष पारसमणि साहू, मंडल संयोजक देवकी साहू ने भी संबोधित किया। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री सूरजलाल साहू द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा, जिला सह संयोजक भारती शिन्दे, जनपद सदस्य संतराम साहू, जनपद सदस्य भाजयुमो जिला संयोजक सोशल मीडिया कमलनारायण साहू, जनपद सदस्य प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री संगीता शर्मा, जनपद सदस्य महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किरण गिलहरे, जनपद सदस्य जिला आई टी सेल जिला सयोंजक राजेश साहू,  रामकुमार साहू, चम्पारण मंडल संयोजक जितू चन्द्राकर चम्पारण, राजेश्वरी चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news