महासमुन्द

सेनानी परिवार रख रहे कोरोना की तीसरी लहर के पहले बच्चों का ख्याल
22-Jul-2021 7:31 PM
सेनानी परिवार रख रहे कोरोना की तीसरी लहर के पहले बच्चों का ख्याल

   5 हजार छोटे मास्क नि:शुल्क वितरण के लिए सीएम को भेंट   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 जुलाई। कोरोना की तीसरी लहर और इसमें विशेषकर बच्चों के प्रभावित होने की आशंकाओं को देखते हुए बच्चों के लिए उपयोगी 5000 छोटे मास्क बनाकर नि:शुल्क वितरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा गया।

स्वतंत्रता सेनानी बौदा टेलर नामदेव की स्मृति में परिवार के सदस्यों द्वारा कपड़े का वाशेबल मास्क निर्मित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना के इस दौर में संगठन द्वारा हजारों मास्क बनाकर लोगों को नि:शुल्क वितरण के लिए शासन-प्रशासन और अनेक संस्था संगठनों को नि:शुल्क सौंपा जा चुका है। कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन के प्रथम चरण में 5000 मास्क बनाकर नि:शुल्क वितरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट किया गया था। वहीं दूसरे लॉकडाउन में सेनानी परिवार द्वारा निर्मित 5000 मास्क मुख्यमंत्री निवास में जाकर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष नारायण नामदेव, संसदीय सचिव व इंटेक के पदेन सदस्य विनोद सेवन चन्द्राकर, इंटेक महासमुंद अध्याय के दाऊलाल चन्द्राकर,विश्वनाथ पाणिग्रही, महासमुंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक के लेखक विजय शर्मा, शेषनारायण नामदेव ने मुख्यमंत्री को मास्क भेंट किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news