छत्तीसगढ़ » राजनांदगांव
एनसीसी डे पर विविध आयोजन, बेस्ट कैडेट हुए सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर। नेशनल कैडेट कॉप्र्स (एनसीसी) के 73वें दिवस पर कैडेटों को देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के गुर सिखाते हुए पूर्व एनसीसी कैडेट रहे अफसरों ने युवाओं से राष्ट्रीय भावना के साथ देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की। स्थानीय स्टेट हाईस्कूल में पिछले तीन दिनों से एनसीसी-डे के अवसर पर विविध आयोजन किए गए। जिसमें मेहंदी, रंगोली, डे्रस वियरिंग, स्पून रेस तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एनसीसी कैडेटों को अनुशासित रहने की सीख देते हुए देश के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए भी अफसरों ने आह्वान किया। अफसरों का मानना है कि एनसीसी देश की सुरक्षा में तैनात सेना और दूसरे सुरक्षा दस्तों की एक पहली कड़ी है, यानी एनसीसी कैडेट एक तरह से स्कूलों और कॉलेज में ही देश की रक्षा के महत्व से जुड़े शिक्षा हासिल करते हैं। इससे पहले स्थानीय हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विशेष अतिथि के तौर पर म्युनिसिपल स्कूल के पूर्व छात्र व राजनांदगांव पुलिस महकमे के एएसपी जयप्रकाश बढ़ई मौजूद थे। उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा अन्य दूसरे सर्विस में विशेष प्राथमिकता के साथ काम करने का मौका मिलता है। एनसीसी कैडेट स्कूल से लेकर कॉलेज की शिक्षा में ही देशभावना के प्रति अपनी समझ बढ़ा लेते हैं। इधर एनसीसी कैडेट के अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी ने भी अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में कैडेटों की भूमिका बढ़ गई है। देश की सुरक्षा का प्रारंभिक नींव कैडेटों के जरिये ही होता है।
एनसीसी-डे के अवसर पर उत्कृष्ठ कैडेटों को अतिथियों के हाथों से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एनसीसी अधिकारी जीडी वैष्णव, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र यादव, ईश्वर मेश्राम, प्रकाश साठिया, सुनील भागवत, हितेश ठाकुर व पूर्व कैडेटगण आशीष डोंगरे, राहुल देवांगन, संदीप जायसवाल, दीपक समेत अन्य लोग शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ से भाजपा अध्यक्ष यादव ने की पुष्टि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर। नगर निगम के पूर्व सभापति और नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा के निलंबन को लेकर चल रहे अटकलों पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते संगठन ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें निलंबन की कापी मिल जाएगी। यादव के इस फैसले को लेकर भाजपा में हडक़ंप की स्थिति है।
वर्मा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर जिलाध्यक्ष यादव ने अपने सख्त तेवर दिखाते एक तीर से कई निशाने साधे हैं। विपक्ष में रहते भाजपा का सांगठनिक ढांचा डगमगाया हुआ है। भाजपा के भीतर लगातार असंतुष्टों ने संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हर थोड़े महीनों के अंतराल में विरोध को लेकर सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर बयानबाजी हो रही है। भाजपा अध्यक्ष यादव ने वर्मा के जरिये गुटबाजी को बढ़ावा देने वाले नेताओं को भी एक तरह से चेतावनी दी है। वर्मा को तीन दिन पहले निलंबित किए जाने की खबर से संगठन में उथलपुथल शुरू हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यादव ने भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के वाट्सअप ग्रुप में निलंबित किए जाने की सूचना दी। निलंबन की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल होते ही संगठन के दूसरे नेताओं में आपाधापी मच गई। वर्मा और यादव के बीच नगर निगम में शासन के दौरान भी मनमुटाव रहा।
सूत्रों के मुताबिक वर्मा की कार्यप्रणाली से महापौर रहते यादव कई मामलों पर नाराजगी जाहिर कर चुके थे। हालांकि सार्वजनिक रूप से वर्मा को यादव ने अपने साथ रखा, लेकिन अंदरूनी खींचतान उस दौरान भी रही। सूत्रों का कहना है कि वर्मा पर निगम अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते कथित भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। वर्मा उस समय भी सुर्खियों में आए जब तत्कालिन महापौर नरेश डाकलिया के कार्यकाल में उनके कक्ष से फर्जी सील और अन्य दस्तावेज मिले। हालांकि राज्य में भाजपा के शासन होने के चलते अफसरों ने कार्रवाई नहीं कर वर्मा को अभयदान दे दिया था।
नगर पालिका चुनाव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा कांग्रेस के कार्यकाल में ठप पड़े कार्यों को लेकर आम लोगों के बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने पूरजोर प्रयास कर रही है। शहर की खूबसूरती पर बट्टा लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने बैठकों में चुनावी मुद्दा बनाने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा निकाय चुनाव के लिए गंभीर दिख रही है। कांग्रेस निकाय चुनाव के शुरूआत में ही बिखरती दिख रही है। संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं से मेल नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस के लिए यह एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
इधर निकाय चुनाव के बहाने भाजपा के दो प्रमुख नेता जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर है। दोनों की आम लोगों के बीच गहरी पकड़ है। जिलाध्यक्ष यादव के लिए खैरागढ़ निकाय चुनाव नतीजों को लेकर प्रतिष्ठित बन गयाा है। सांगठनिक मुखिया होने के कारण उन पर हर हालत में भाजपा की ताजपोशी कराने की जवाबदारी होगी। यादव पूर्व सांसद होने की वजह से भी खैरागढ़ क्षेत्र में काफी दखल रखते हैं। शहरी बाशिंदों में यादव का प्रत्यक्ष संबंध रहा है। माना जा रहा है कि यादव अपने निजी और राजनीतिक संबंधों को भुनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे। उन पर खैरागढ़ में शहरी सरकार की खुशी में भाजपा को सत्तासीन कराने की बड़ी जवाबदारी होगी।
उधर खैरागढ़ के बाशिंदा होने के साथ-साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष होने के चलते विक्रांत सिंह की भी सियासी साख दांव पर होगी। विक्रांत सिंह करीब 10 वर्षों तक शहरी सत्ता के कुर्सी पर आसीन रहे हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा की ताकत बढ़ी और शहर की राजनीति में कांग्रेस को हासिये पर जाना पड़ा। राजनीतिक रूप से 10 साल के कार्यकाल को एक स्वर्णिम कार्यकाल के रूप में अंकित माना जा रहा है। विक्रांत के ही कार्यकाल में ही खैरागढ़ को नगर पालिका का दर्जा मिला।
निकाय चुनाव में जीत की जवाबदारी विक्रांत पर भी होगी, क्योंकि उनके शहर से कांग्रेस की जीत पर बवाल खड़ा हो सकता है। जिलाध्यक्ष यादव और विकांत सिंह की रणनीति फिट बैठने पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है। दोनों नेताओं का साझा प्रयास कांग्रेस को चुनाव जंग में कमजोर कर सकता है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष यादव ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि पूरी ताकत के साथ भाजपा चुनावी मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस सरकार भले ही सत्ता में हो लेकिन जनता का रूख अभी से भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। इसी तरह विक्रांत सिंह ने भी ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि पुराने कार्यों को ही यदि कांग्रेस निकाय में काबिज होने के दौरान सहेज लेती तो भी शहर सुंदर दिखता। बिना मांगे पाईप लाइन शहर पर थोप दी गई। जिसके चलते सिर्फ शहर में गड्ढे ही गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बजाय शहर को विनाश की ओर ढकेलने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उधर सियासी मैदान में मधुसूदन और विक्रांत के एक साथ मोर्चा सम्हालने से कांग्रेस को द्वंद लडऩे के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।
30 को खैरागढ़ नपा, नांदगांव के वार्ड 17 के प्रत्याशियों के नाम पर दुर्ग में बैठक के बाद लगेगी मुहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 नवंबर। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव और राजनांदगांव नगर निगम के वार्ड क्र. 17 के उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान 30 नवंबर को दुर्ग में भाजपा की संभागीय समिति की बैठक के बाद किया जाएगा। इस समिति में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, सांसद संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव और महामंत्री के अलावा अन्य सदस्य हैं। 30 नवंबर को आयोजित बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा सांगठनिक स्तर पर बैठकें कर रही है। भाजपा इस चुनाव को दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सेमीफायनल मान रही है। भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के कार्यकाल का यह एक बड़ा चुनाव भी है। यानी उन पर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी दिलाने का भी दबाव रहेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक संभागीय समिति की बैठक में मुहर लगने के बाद प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा की जाएगी। खैरागढ़ नगर पालिका के अलावा राजनंादगांव नगर निगम के वाड क्र. 17 में भी उपचुनाव है। इस उपचुनाव को भाजपा ने जीत हासिल करने के लिहाज से प्रतिष्ठापूर्ण बना लिया है। राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा होने की वजह से भाजपा के पास मुद्दों की कमी नहीं है। कांग्रेस को मात देने के लिए भाजपा हर स्तर पर प्रयास कर रही है।
इस संबंध में जिला महामंत्री सचिन बघेल ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि 30 नवंबर तक भाजपा प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के नाम पर विचार करने के लिए संभागीय समिति में निर्णय लिया जाएगा। उधर दावेदार भी टिकट पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। भाजपा के भीतर दमदार चेहरों की तलाश की जा रही है। पार्टी में जीत का दम रखने वालों को ही टिकट देने की आला नेता पैरवी कर रहे हैं।
रमन की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की गहरी दिलचस्पी इस बात से जाहिर हो रही है कि बैठक में आला नेता भी शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में खैरागढ़ और वार्ड नं. 17 के उपचुनाव में बाजी मारने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की। कार्यकर्ताओं से उन्होंने राज्य सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव को एक तरह से भाजपा के लिए सुनहरा अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की गलत नीतियों को उजागर कर जनता से जुडऩे का अच्छा मौका है। शहरी जनता राज्य सरकार से नाखुश है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि एकजुट हो जाए तो भाजपा की निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित है। बैठक में भाजपा नेता खूबचंद पारख, अशोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
30 को दुर्ग में बैठक के बाद खैरागढ़ और नांदगांव के वार्ड 17 के प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी मुहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव और राजनांदगांव नगर निगम के वार्ड क्र. 17 के उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान 30 नवंबर को दुर्ग में भाजपा की संभागीय समिति की बैठक के बाद किया जाएगा। इस समिति में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, सांसद संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव और महामंत्री के अलावा अन्य सदस्य हैं। 30 नवंबर को आयोजित बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा सांगठनिक स्तर पर बैठकें कर रही है। भाजपा इस चुनाव को दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सेमीफायनल मान रही है। भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के कार्यकाल का यह एक बड़ा चुनाव भी है। यानी उन पर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी दिलाने का भी दबाव रहेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक संभागीय समिति की बैठक में मुहर लगने के बाद प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा की जाएगी। खैरागढ़ नगर पालिका के अलावा राजनंादगांव नगर निगम के वाड क्र. 17 में भी उपचुनाव है। इस उपचुनाव को भाजपा ने जीत हासिल करने के लिहाज से प्रतिष्ठापूर्ण बना लिया है। राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा होने की वजह से भाजपा के पास मुद्दों की कमी नहीं है। कांग्रेस को मात देने के लिए भाजपा हर स्तर पर प्रयास कर रही है।
रमन की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की गहरी दिलचस्पी इस बात से जाहिर हो रही है कि बैठक में आला नेता भी शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में खैरागढ़ और वार्ड नं. 17 के उपचुनाव में बाजी मारने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की। कार्यकर्ताओं से उन्होंने राज्य सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव को एक तरह से भाजपा के लिए सुनहरा अवसर करार दिया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की गलत नीतियों को उजागर कर जनता से जुडऩे का अच्छा मौका है। शहरी जनता राज्य सरकार से नाखुश है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि एकजुट हो जाए तो भाजपा की निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित है। बैठक में भाजपा नेता खूबचंद पारख, अशोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
सांसारिक जीवन छोडक़र अब कहलाएंगे साधु, वरगोडा कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। शहर के युवा मयंक लोढ़ा अगले माह 2 दिसंबर को जैन धर्म के रिवाजों का पालन करते हुए राजस्थान के मालपुरा तीर्थ में विधिवत रूप से दीक्षा लेंगे। 27 वर्षीय मयंक ने अध्यात्म की राह चुनकर तमाम सांसारिक जीवन को त्याग कर दिया है। पिछले 5 दिनों से शहर में जैन समाज संयम, सौंदर्य उत्सव का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह वरगोड़ा कार्यक्रम के जरिये मयंक का ऐतिहासिक अभिनंदन किया गया।
शहर को इस अवसर पर पूरी तरह से सजाया गया। समाज के लोगों का मानना है कि यह एक पवित्र अवसर है, जिसमें शहर और समाज का एक युवा मोहमाया छोडक़र अध्यात्म की राह पर निकला है। यह समाज के लिए गौरवान्वित करने वाला विषय है। सकल जैन समाज के अध्यक्ष नरेश डाकलिया ने कहा कि मयंक लोढ़ा ने समाज का मान बढ़ाया है। दीक्षा की राह पर कठिन तप करते हुए वह अब आगे जाएंगे। उनके अभिनंदन के बाद समाज उनका भविष्य में वंदन करेगा। यानी वह एक साधु कहलाएंगे। इससे पहले शहर में ऐतिहासिक भीड़ के साथ मयंक का शानदार अभिनंदन स्वागत किया गया। स्वागत के लिए सभी वर्ग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मिली जानकारी के मुताबिक 50 से अधिक संस्थाओं ने इस अवसर में अपनी सहभागिता दिखाई है। मयंक का अभिनंदन करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, जितेन्द्र मुदलियार, कुलबीर छाबड़ा, समेत अलग-अलग दलों के और समाज के लोग शामिल थे।
सुपुत्र के तौर पर आखिरी बार छूए माता-पिता के चरण
मुमुक्षु मयंक लोढ़ा के लिए शुक्रवार और शनिवार का दिन रिश्ते नाते के लिहाज से काफी दर्द भरा रहा। माता-पिता के लिए भी अपने सुपुत्र को सांसारिक जीवन में जाने से पूर्व आखिरी बार देखने विस्मरणीय रहा, यानी संतान के तौर पर मयंक ने अपनी माता ललिता लोढ़ा और पिता संतोष लोढ़ा के पैर छुए। दीक्षा ग्रहण करने के बाद जब भी मयंक का आगमन होगा, उस दौरान माता-पिता उनसे साधु के तौर पर मिलेंगे। जैन समाज में तप का एक अलग ही धार्मिक महत्व है। भगवान महावीर के सिद्धांतों में तप और साधना को ईश्वर से जुडऩे का एक अहम जरिया माना गया है। मयंक ने भी भोग विलासिता के जीवन को छोडक़र आध्यात्मिक दुनिया में जाने का निर्णय लिया है। माता-पिता के पैर छूने के दौरान भावनाएं आंसुओं के रूप में सामने आई। यह एक यादगार और स्वर्णिम अवसर रहा।
राजनांदगांव, 27 नवंबर। न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव के प्रचलित प्रकरण में सुनवाई 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। नियत तिथि को अनुपस्थित रहने पर जब्तशुदा वाहनों की राजसात की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव के न्यायालय में आबकारी अधिनियम के तहत प्रचलित प्रकरण में जब्त शुदा वाहन मोटर साइकिल हीरो होंडा सीडी डॉन क्रमांक सीजी 04 सीएस 0284 में अवैध मदिरा परिवहन के संबंध में अनावेदक, वाहन स्वामी भूषणलाल साहू निवासी ग्राम चिखली पलारी जिला रायपुर की उपस्थिति के लिए आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चिचोला के माध्यम से सूचना पत्र तामिली के लिए प्रेषित किया गया। न्यायालय कलेक्टर राजनांदगांव के प्रचलित प्रकरण में सुनवाई 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। नियत तिथि को उपस्थित नहीं होने पर जब्तशुदा वाहन मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 सीएस 0284 की राजसात की कार्रवाई की जाएगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। अनुसूचित जाति मोर्चा के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी पवन मेश्राम ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि देश के संविधान में डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की आत्मा समाहित है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान सबसे अच्छा संविधान है।
भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों में समता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरोध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षणिक का अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार, भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।
श्री मेश्राम ने आगे कहा कि भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 को अपना काम पूरा किया और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ। इसी दिन की याद में हम हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
श्री मेश्राम ने कहा कि भारतीय संविधान ड्रॉफ्टिंग कमेटी के बाबा साहब अध्यक्ष थे। इस कमेटी में 7 लोग थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। आबकारी विभाग ने अलग-अलग जगहों से एमपी की अवैध शराब सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा आबकारी चेक पोस्ट पाटेकोहरा के पास कार क्रमांक सीजी 08-के-1820 को रोका गया। वाहन की तलाशी में 40 कार्टून में शराब (मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु) बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी वाहन चालक प्रवीण देशमुख के विरूद्ध अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना पर प्रवीण देशमुख एवं फरार आरोपी अरविंद साहू को गिरफ्तार कर उनके कथन लिए गए। उनके द्वारा बताया गया कि 40 पेटी शराब को मध्यप्रदेश के जिला बालाघाट के विदेशी मदिरा दुकान रजेगांव से खरीदकर लाया जा रहा था। विवेचना के दौरान विदेशी मदिरा दुकान रजेगांव के अनुज्ञप्तिधारी रमेश प्रसाद दुबे से पत्र व्यवहार किए जाने पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी। जिसके कारण लाइसेंसी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की गयी।
सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य से शराब तस्करों द्वारा शराब छत्तीसगढ़ लाने से छत्तीसगढ़ शासन की राजस्व प्रभावित होता है। विवेचना पर जब्त मदिरा के स्त्रोत की पतासाजी कर लाइसेंसी जिला बालाघाट के विदेशी मदिरा दुकान रजेगांव के लाइसेंसी रमेश दुबे एवं स्वीकृत अभिकर्ता सोनू दुबे के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 व 59 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जिला राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।
36 लीटर मदिरा जब्त
सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 24 नवंबर को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा मड़ौदा से बफरा मार्ग में नाका लगाकर मड़ौदा थाना खैरागढ़ निवासी परमेश्वर साहू के आधिपत्य के मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन क्रमांक सीजी-10-ईएच-1744 की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के बोरे में भरकर रखे 4 कार्टून में कुल 200 नग पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की केवल मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा कुल मात्रा 36 बल्क लीटर बरामद किया गया।
आरोपी द्वारा अवैध रूप से अन्य राज्य की मदिरा का परिवहन करना छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2), 36, 59 (क) का दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया।
भाजपा और छजकां के पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 27 नवंबर। नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रभारी पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट कर दिया है कि जीत सकने वाले दावेदारों को ही पार्टी मैदान में उतारेगी।
स्थानीय कांग्रेस चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि टिकट के लिए किसी भी प्रकार की भाई भतीजावाद की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। जिस वार्ड में दावेदारों की संख्या ज्यादा होगी, वहां कांग्रेस सर्वे कर जीतने वाले प्रत्याशी का नाम तय करेगी। सर्वे के बाद किसी एक प्रत्याशी को ही टिकट मिलना है। हम बाकी को एकजुटता के साथ प्रत्याशी और पार्टी के लिए काम करना होगा। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो पालिका में जीत निश्चित है और जीत से खैरागढ़ का भविष्य भी तय होगा।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीकमचंद छाजेड़ ने वार्ड से सर्वे सहित दावेदारी के लिए आवेदनों को चुनाव प्रभारी के सामने रखा। आधा दर्जन वार्ड में कांग्रेस में पार्षद प्रत्याशी के लिए 4 से अधिक नाम आए हैं।
बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, जिला पंचायत सदस्य विभा साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा वर्मा, नीलेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश झा, डॉ किरण झा, मीरा चोपड़ा, सुनील कांत पांडे, नीलांबर वर्मा, रज्जाक खान शैलेंद्र वर्मा, लखन देवांगन ,जितेंद्र गौर सहित दावेदार और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक के दौरान दाऊ चौरा वार्ड के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व पार्षद प्रकाश सिंह राजपूत ने कांग्रेस प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर के सामने कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान टिकरापारा वार्ड के संत निषाद, जोगी कांग्रेस के हरप्रसाद चंद्राकर और दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी ने भी कांग्रेस में शामिल हुए।
मुठभेड़ के विरोध में बंद का ऐलान, नांदगांव में भी अलर्ट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। 13 नवंबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सीसी मेम्बर दीपक तिलतुमड़े और साथियों के पुलिस के हाथों मारे जाने की घटना के विरोध में शनिवार को 5 राज्यों में बंद के दौरान नक्सलियों ने गढ़चिरौली में जमकर उपद्रव किया। हिंसक रूख अख्तियार करते हुए नक्सलियों ने भामरागढ़ डिवीजन के एक इलाके में करीब 4 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने बंद के दौरान मुठभेड़ को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं।
गढ़चिरौली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने का दावा जरूर किया है, लेकिन अंदरूनी इलाकों में फोर्स की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते नक्सलियों ने ट्रेक्टर, जेसीबी समेत अन्य निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जला दिया। नक्सलियों ने 27 नवंबर को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडि़शा समेत 5 राज्यों में बंद का ऐलान किया है।
नक्सलियों द्वारा हिंसक घटनाएं किए जाने की आशंका के बीच पुलिस ने सीमा पर अलर्ट किया है, लेकिन नक्सलियों ने गढ़चिरौली के कोठी क्षेत्र के मुरूमबसी में वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इस बीच राजनंादगांव की सीमा पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
नक्सल ऑपरेशन एएसपी आकाश मरकाम ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि सुरक्षा निर्देश में एहतियात बरतने को कहा गया है। साथ ही अंदरूनी इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है। राजनांदगांव जिले का एक बड़ा इलाका गढ़चिरौली जिले से सटा हुआ है, जिसमें मानपुर और मोहला के अलावा अंबागढ़ चौकी तथा औंधी की भी सीमाएं जुड़ी हुई है।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय ने दोनों परिवारों से की भेंट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और प्रमुख सांगठनिक नेता संजय जोशी ने शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंचकर स्व. केवलदास मेश्राम और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के भाभी के असामायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। दोनों शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बसंतपुर स्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम के निवास में पहुंचकर श्री जोशी ने उनके पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने पिता के निधन को अपूरणीय क्षति करार देते कहा कि मृत्यु एक सच है और इसे सभी को स्वीकार करना पड़ता है।
श्री जोशी ने कहा कि स्व. केवलदास मेश्राम एक सामाजिक व्यक्ति थे। उनके गुजर जाने से समाज को भी गहरी क्षति पहुंची है। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निवास में पहुंचकर उनके भाभी के निधन पर शोक जाहिर किया। श्री जोशी ने भोजवानी परिवार को इस दुखद घड़ी में शक्ति देने ईश्वर से प्रार्थना की।
इससे पूर्व नागपुर से सडक़ मार्ग से पहुंचे श्री जोशी से मुलाकात करने के लिए महाराष्ट्र के ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चोपड़े, नागपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, नारायणपुर भाजपा महामंत्री संजय नंदी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, महामंत्री दिनेश गांधी, डोंगरगांव महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष संगीता ढीमर और अन्य स्थानीय भाजपा नेता पहुंचे।
श्री जोशी भाजपा के एक कद्दावर सांगठनिक नेता हैं। उन्होंने अपने अल्प समय के प्रवास में दोनों परिवार से मुलाकात की। इस दौरान भिलाई के पत्रकार पवन केशवानी, पूर्व सरपंच संघ के उपाध्यक्ष विक्रांत श्रीवास्तव गुड्डा समेत अन्य लोग शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव-गंडई, 27 नवंबर। गंडई इलाके में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को अखबार में खबर प्रकाशित करने के मामले में एक रेत माफिया ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं मोबाइल पर अश्लील गालियां देने के साथ पत्रकार को अज्ञात व्यक्ति ने सबक सिखाने की भी धमकी दी है। इस पूरे मामले को लेकर गंडई के पत्रकारों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने भी फौरन कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पूरा मामला पिछले कुछ दिनों से इलाके में अवैध रेत खनन करते सडक़ों में तेज रफ्तार से हाईवा में परिवहन करने के मामले से जुड़ा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा से जुड़े अहिवारा के एक रसूखदार परिवार से जुड़े रेत माफिया के खिलाफ गंडई के पत्रकार ओमकार साहू ने रिपोर्टिंग की थी। इसी से तिलमिलाए माफिया ने साहू के पिता को फोन में धमकाने का प्रयास किया। नेटवर्क की कमी के कारण स्पष्ट आवाज नहीं होने से पिता ने अपने बेटे ओमकार साहू को बात करने कहा। इसी बीच ओमकार साहू ने 7770900992 नंबर में बातचीत की। इस दौरान अज्ञात माफिया लगातार अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इस पूरे मामले को लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश है। पत्रकारों ने बैठक कर अज्ञात माफिया के खिलाफ गंडई पुलिस से शिकायत की है।
गंडई एसडीओपी अनुराग झा ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। उधर पत्रकारों के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरे बर्ताव और मारपीट के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गंडई-साल्हेवारा क्षेत्र में लगातार अवैध मुरूम, रेत और बेशकीमती पत्थरों की खुदाई खुलेआम की जा रही है। पूरे मामले का पर्दाफाश करने के दौरान पत्रकारों को रसूखदार माफियों से धमकियां मिलती रही है। बहरहाल पत्रकार यूनियन ने ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गंडई के पत्रकारों का कहना है कि भाजपा की पिछली सरकार में लालबत्तीधारी रहे एक परिवार के द्वारा खुलकर गंडई इलाके में अवैध उत्खनन कर खेल किया जा रहा है। जिसके चलते खबर प्रकाशित की गई और पत्रकार को धमकी दी गई है।
जीत के लिए स्व. शोभा सोनी के हमनाम को ढूंढा भाजपा ने
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 नवंबर। राजनांदगांव नगर निगम के वार्ड नं. 17 में उपचुनाव के दावेदारों में शोभा सोनी का भी नाम चर्चा में है। ‘शीर्षक’ पढक़र आप एकाएक चौंक गए होंगे, क्योंकि इस वार्ड में पार्षद रहते स्व. शोभा सोनी का कोरोना से पिछले साल निधन हो गया था। उपचुनाव का बिगुल बजने के बाद भाजपा ने उनके हमनाम की एक महिला दावेदार को ढूंढ निकाला है। भाजपा हर हाल में कांग्रेस को मात देने के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति बना रही है। इसी रणनीति का हिस्सा है कि अब इस वार्ड से शोभा सोनी नाम की महिला को संभवत: पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्व. सोनी के निधन के चलते भाजपा चुनावी लड़ाई को सहानुभूति के जरिये फतह करने की तैयारी में है। स्व. सोनी एक सरल महिला नेत्री के तौर पर शहर में अपनी पहचान बना चुकी थी। आम लोगों से सीधी पकड़ होने से राजनीति में उनकी राजनीतिक ताकत कभी भी कमजोर नहीं हुई। यही कारण है कि सत्ता में नहीं होने के बावजूद उनका खास और आम से सीधा वास्ता रहा। इस वार्ड से व्यक्तिगत छवि के दम पर उन्होंने कांग्रेस को शिकस्त दी थी। दुर्भाग्यवश वह कोरोना महामारी के चपेटे में आने से दुनिया से चली गई, लेकिन अब उनके वार्ड में उन्हीं के नाम की एक महिला को भाजपा मजबूत दावेदार मानकर चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि उपचुनाव में कुछ और महिलाओं ने दावेदारी पेश की है, जिसमें पूर्व पार्षद जमुना साहू का नाम सामने आ रहा है।
वार्ड नं. 17 भाजपा का मजबूत किला रहा है। इस अभेद्य गढ़ में सेंधमारी के लिए कांग्रेस पूरा दमखम लगा रही है। सत्तारूढ़ होने के कारण कांग्रेस को वार्ड में जीत का खाता खोलने की उम्मीद है। भाजपा ने कांग्रेस को हार का स्वाद चखाने के लिए स्व. सोनी के हमनाम महिला की तलाश कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा स्व. सोनी के निधन से सहानुभूति को एक बड़ा आधार बनाकर जीत हासिल करने की रणनीति में आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के लिए ऐसी स्थिति में परेशानी खड़ी हो सकती है। फिलहाल भाजपा में शोभा सोनी नामक महिला को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना पर ज्यादा विचार किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। नगर विकास की कड़ी में वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 36 संजय नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 7 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया। जिसका गुरुवार को महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने वार्ड में आयोजित एक सक्षिप्त कार्यक्रम में फीता काटकर, पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। साथ ही संजय नगर में ही राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 13.36 लाख रुपए की लागत से उद्यान निर्माण एवं दुर्गा चौक लखोली में विधायक निधि अंतर्गत 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर गणेश पवार, आशीष डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। लोकार्पण के पूर्व चंंद्रिका साहू, पप्पू श्रीवास, पिलेश साहू, संतोष साहू, दुर्गेश मानकर, जयशिव मैथलीक्षत्री द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में भवन बन जाने से सुख, दुख के आयोजन के साथ अन्य आयोजनों के लिए वार्ड में ही एक उचित स्थल मिल गया। इसी प्रकार उद्यान का निर्माण किया जाएगा। जिसमें बाउंड्रीवाल, पाथवे, लॉन, बैठक व विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ ओपन जीम उपकरण लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर प्र.सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, उप अभियंता हरिशंकर वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
राजनांदगांव, 26 नवंबर। ठेलकाडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी सतीश पुरिया की मौजूदगी में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते भारत की संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया। इस दौरान थाना स्टॉफ मौजूद थे।
राजनांदगांव, 26 नवंबर। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बुधवार को वार्ड नं. 30 कैलाश नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 11 लाख रुपए की लागत से उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्रीकिशन खण्डेलवाल, हरिनारायण पप्पू धकेता, गणेश पवार, दुलारीबाई साहू, सूर्यकांत जैन, सचिन टुरहाटे, रईस अहमद शकील उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते अधोसंरचना मद अंतर्गत उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें बाउंड्रीवाल, पाथवे, लॉन, बैठक व्यवस्था,विद्युत कार्य एवं जीम उपकरण लगाया जाएगा। उद्यान के बन जाने से वार्डवासियों को मनोरंजन के लिए एक अच्छा स्थान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आज मितानिनों का सम्मान भी किया जा रहा है। मितानिने सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर लोगों को अवगत् कराते हैं। जिससे उन्हें लाभ मिल सके।
राजनांदगांव, 26 नवंबर। किसान पंजीयन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। तहसील स्तर पर किसान पंजीयन संबंधी कार्रवाई तहसीलदार की निगरानी में की जाएगी। किसान पंजीयन संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं किसानों की सुविधा के लिए तहसील स्तर पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया है। तहसीलदार द्वारा कमेटी के प्रस्ताव अनुसार सुधार की कार्रवाई तहसीलदार माड्यूल में करायी जाएगी। ऑनलाइन तहसील माड्यूल में 10 नवंबर तक प्राप्त नवीन किसान पंजीयन के आवेदन के पंजीकरण, भुईया पोर्टल में दर्ज गिरदावरी डेटा के अनुसार किसान पंजीयन में रकबा संशोधन, अपडेशन, वारिसान पंजीयन, संयुक्त खाता वाले किसान पंजीयन, निरस्त किए जाने योग्य पंजीकरण के निरस्तीकरण, अधिया, रेगहा संबंधी पंजीयन एवं डुबान संबंधी पंजीयन की कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव, 26 नवंबर। ग्राम ढोडिय़ा निवासी पुनाराम निषाद (72 वर्ष)का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। वे डेरहाराम निषाद, छन्नूराम निषाद व लोककलाकार सचिन निषाद के पिता थे। उनको ग्रामीणों एवं स्वजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के पार्रीनला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन प्रांगण में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते अधीक्षण अभियंता रंजीत घोष द्वारा भारत की संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया। क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन के प्रांगण में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राज्ज्ट्र की एकता और अखड्डडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्टॉफ ऑफिसर केके देवांगन, सहायक अभिंयता हेमराज साहू, प्रशासनिक अधिकारी नीरज देवांगन, बीएस टेकाम, कल्याण अधिकारी दीपिका कंवर, लेखाधिकारी ज्योति ठाकुर, एमटी खान, पीआरओ डीएस मंडावी, स्टेनो श्याम देवांगन, अनुभाग अधिकारी पीआर साहू, एनके सिरषाम, शांतिकुमार जैन, एसके वर्मा, आरके झारिया, विनिता खंडेलवाल सहित प्रशासनिक भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों पर नगर पालिक निगम राजनांदगांव को पुरस्कार मिलना सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि आशानगर में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की नींव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव के कार्यकाल में रखी गई। गरीबों के लिए आवास सुनिश्चित करने में भाजपा सरकार ने गंभीर प्रयास किए। नतीजा है कि राज्य में इस योजना को न सिर्फ सराहा गया, बल्कि पुरस्कार भी मिला। स्वयं कांग्रेस सरकार ने इस योजना को पुरस्कृत कर भाजपा शासन के कार्यों को जनहित की बड़ी कवायद सिद्ध किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और निगम में भाजपा के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव ने उस दौरान आबादी भूमि का पट्टा वितरण कर निर्माण कार्य शुरू करवाया था। लक्ष्य स्पष्ट था कि समय पर जरूरतमंदों को अपनी छत हासिल हो। निकायों में आचार संहित लगने के दौरान महज कुछ ही मकानों के निर्माण शेष थे, जो बाद में पूरे किए गए। लोगों को जल्द से जल्द खुद का आवास मिल सका और अब यह योजना कांग्रेस कार्यकाल में पुरस्कृत भी हो रही है। जाहिर है कि भाजपा शासन में बेहतर काम हुआ और खुद मुख्यमंत्री ने इसके लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव को पुरस्कृत किया। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने प्रकट किया।
गंडई, 26 नवंबर। पुलिस ने गंडई के रेस्ट हाउस के पास एक बाइक चालक को 48 पौवा देशी शराब के साथ धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र व थाना स्टॉफ को टाउन एवं देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल में एक चेक लाइनिंग वाले बैग में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। इस सूचना पर रेस्ट हाउस के पास पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। शराब परिवहन करने वाले ने अपना नाम सुनील चंदेल (23) हरडंडा थाना गंडई का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब 48 पौवा सील बंद जब्त किया। जिसकी कीमत 3840 रुपए एवं मोटर साइकिल को जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड में भेजा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 26 नवंबर। नगर पालिका चुनाव के लिए शहर में राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि भाजपा ने राजपूत क्षत्रिय भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई है।
चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा आगामी 3 दिसंबर से पहले पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन फार्म जमा करेंगे । बैठक में जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, सचिन बघेल, विक्रांत सिंह कोमल जंघेल आदि शामिल हुए।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आगामी 27 नवंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रणनीति बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा है कि 3 दिसंबर से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी, इसके बाद जनता के बीच जाकर राजनीतिक मुद्दों को भांपने का प्रयास किया जाएगा। वार्ड की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की जाएगी।
श्री यादव ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने निकाय चुनाव में बहुमत के साथ जीत का दावा किया है इस दौरान यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। दावेदारों को अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी। यादव ने कहा कि 30 नवंबर तक पार्टी जीतने योग्य प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा है कि बीते 3 सालों में न शहर की विकास हो पाया है और न ही ग्रामीण विकास में तेजी आई है। राज्य सरकार की कमजोरियों के चलते करोड़ों की काम रूके हुए हैं, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 नवंबर। परिक्षेत्रीय साहू समाज पदुमतरा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गत् दिनों आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू वं अध्यक्षता अनुसूचित जाति ग्रामीण विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में थानेश्वर साहू, कमलकिशोर साहू, भागवत साहू, पदम कोठारी, मोतीलाल साहू, रतन यादव, कुलेश्वर वर्मा, गणेशराम साहू, ललिता टार्जन साहू, लिखन साहू, गिरीश साहू, मुरलीधर साहू, पंकज बांधव, चंद्रेश वर्मा, सौरभ वैष्णव, जयकुमार वर्मा, गिरीश साहू, नोमेश वर्मा, ललिता साहू, गोपीराम साहू, उमेन्द्र राम साहू शामिल थे।
समारोह में तहसील अध्यक्ष भागवत साहू ने शपथ दिलाई। तहसील साहू संघ दिलीप साहू ने पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही पदुमतरा के पूर्व मंडल पदाधिकारियों को वस्त्र एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों को परिक्षेत्रीय साहू संघ द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री साहू ने कहा कि साहू समाज सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करे। सबको साथ लेकर चलने, फिजूलखर्ची से बचने की बात कही। जिलाध्यक्ष कमल किशोर साहू ने 28 नवंबर को युवक-युवती कार्यक्रम में भी सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया।
आभार प्रदर्शन साहू समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष गणपतराम साहू एवं सचिव सेवकराम साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन परदेशीराम साहू ने किया।
पदयात्रा कर ग्रामीणों को किया जागृत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 26 नवंबर। भाजपा जब-जब सरकार में आती है, महंगाई आसमान छूने लगती है और बीजेपी के राज में आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाता है। केंद्र की मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आज देश में ऐसे हालात पैदा कर दिया है कि जनसामान्य की रसोई और उसकी गृृहस्थी ही चौपट हो गई है। उक्त बातें संसदीय सचिव व मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आयोजित कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान कही।
श्री मंडावी ने पीपरखार से परसाटोला तक पदयात्रा की। वे प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के आह्वान पर बढ़ती महंगाई व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित तीन किमी पदयात्रा में शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस की अगुवाई में आहुत जनजागरण पदयात्रा का शुभारंभ ग्राम पीपरखार से हुआ। यात्रा का समापन ग्राम परसाटोला में हुआ। सभा में विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतरर है। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने से पहले सौ दिनों में महंगाई कम करने सहित अनेक लोक लुभावन वायदे किए थे, लेकिन न तो महंगाई कम हुई। अलबत्ता सात वर्ष में महंगाई आसमान छूने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने वर्ष 2014 के चुनाव में जो-जो वायदे किए, वे आज तक पूरे नहीं हुए, न तो अच्छे दिन आए न लोगों के खाते में 15-15 लाख आया है और न ही हर वर्ष देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।
सभा को ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी व जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र मसिया ने भी संबोधित किया।
उन्होंने भी केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते कहा कि भाजपा देश में 70 वर्षों में बनी संपत्ति को बेचने में जुटी हुई है और पंूजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने कहा कि भाजपा यूपीए सरकार के समय महंगाई को लेकर प्रदर्शन करती थी, लेकिन सात वर्षों में महंगाई कई गुणा बढ़ गई है। कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता से आह्वान किया।
पदयात्रा व सभा में सेक्टर प्रभारी चन्द्रप्रकाश दखने, सुकलाल निषाद, पार्षद मनीष बंसोड, राजू सारथी, पन्ना कुंजाम, बिहारी रावटे, राजेन्द्र मंडावी, बंटी बोरकर, विनोद डेहरिया, मुकेश सिन्हा, अविनाश कोमरे, शंकर निषाद, अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।