सामान्य ज्ञान

मस्जिदुन्नबी का निर्माण कब हुआ था?
20-Jan-2023 1:38 PM
मस्जिदुन्नबी का निर्माण कब हुआ था?

18 रबीउल औवल पहली हिजरी क़मरी को पवित्र नगर मदीना में मस्जिदुन्नबी के निर्माण का काम आरंभ हुआ। मक्के में स्थित मस्जिदुल हराम के बाद यह संसार की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद है। मक्का से पलायन करके मदीना नगर पहुंचने के तुरंत बाद पैग़म्बरे इस्लाम ने इस मस्जिद के निर्माण का आदेश दिया और स्वयं भी इस निर्माण कार्य में भाग लिया। इस मस्जिद की दीवारें ईंट और पत्थर की तथा छत लकड़ी की बनाई गई थी।

मस्जिद से लगकर पैग़म्बरे इस्लाम और उनके कुछ साथियों के कमरे बने हुए थे। पैग़म्बरे इस्लाम मस्जिद का प्रयोग केवल एक उपासना स्थल के रुप में नहीं बल्कि न्यायिक मामलों को निपटाने, सलाह मशविरे की बैठकें करने, रणकौशल की शिक्षा तथा मुसलमानों के विभिन्न मामलों को सुलझाने के लिए भी करते थे इसीलिए मुसलमानों के निकट इस मस्जिद का महत्व बहुत अधिक है।

 अब यह मस्जिद बहुत विस्तृत कर दी गई है और प्रतिवर्ष दसियों लाख लोग विश्व के कोने-कोने से वहां जाकर मस्जिद का दर्शन करते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news