सामान्य ज्ञान

डम्पा टाइगर रिजर्व मिज़ोरम राज्य की राजधानी आईजोल के पास स्थित यहां का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य है जिसे 1985 में अधिसूचित किया गया और 1944 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
डम्पा टाइगर रिजर्व बंगलादेश से लगभग सटी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एजवाल से 127 किमी की दूरी पर मिज़ोरम के दक्षिणी भाग में है। इस टाइगर रिजर्व लगभग 550 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। इसमें उष्णकटिबंधीय वन पेड़ पौधों और वनस्पति भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
डम्पा टाइगर रिजर्व में रिसस बंदर, लीफ मंकी, पिगटेलमेकाक, स्टम्प तेलमेकाक, बाघ, चीते, भारतीय हाथी, गौर, सीरो, बार्किंग बीयर, जंगली सुअर, साही, स्लॉथ बीयर, हिमालय का काला भालू, ग्रेट इंडियन हॉर्न बिल, मालपार पाइड हॉर्नबिल, पीकॉक फीसेंट, लालजंगली फाउल, एमरेल्ड डव, हिल माइना, पाइथन, किंग कोबरा, मॉनिटर लिजार्ड और पहाड़ी कछुआ आदि मिलते हैं।