सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 10 मार्च
10-Mar-2022 10:44 AM
  हर दिन हॉट सीट 10 मार्च

1. न्यूजीलैंड में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में उतरने वाली गर्म शुष्क एवं धूल भरी स्थानीय हवा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?

(अ) ब्रिक फील्डर (ब) नारवेस्टर (स) टै्रमोण्टेन (द) साण्टाअना

2. आर्य भारत में संभवत: कहां से आए?

(अ) यूरोप से (ब) मध्य एशिया से (स) पूर्वी एशिया से (द) अन्य क्षेत्रों से

3. सभा और समिति प्रजापति की दो पुत्रियां थी, उसका उल्लेख किस वेद में मिलता है?

(अ) ऋग्वेद में (ब) यजुर्वेद में (स) सामवेद में (द) अथर्ववेद में

4. ऋग्वैदिक युग की प्राचीनतम संस्था कौन सी थी?

(अ) सभा (ब) समिति (स) विदथ (द) परिषद्

5. भागवत संप्रदाय के विकास में किसका योगदान अधिक था?

(अ) पार्थियन (ब) हिंद यूनानी (स) कुषाण (द) गुप्त

6. भगवान महावीर का प्रथम शिष्य कौन था?

(अ) जमालि (ब) योसुद (स) बिपिन (द) प्रभाष

7. प्रसिद्ध यूनानी राजपूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?

(अ) अशोक (ब) हर्षवर्धन (स) चंद्रगुप्त मौर्य (द) हेमू

8. निम्नलिखित में से कौन सा राजा प्राय: जनता के संपर्क में रहता था?

(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) अशोक (स) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य (द) बिंदुसार

9. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में हैं?

(अ) प्राकृत व ब्राह्मी (ब) संस्कृत व ब्राह्मी (स) पालि व ब्राह्मी (द) इनमें से कोई नहीं

10. कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है?

(अ) भारत इस्लाम शैली (ब) भारत ईरानी शैली (स) भारत चीन शैली (द) भारत ग्रीक (यूनानी) शैली

11. डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में कहां स्थापित की?

(अ) सूरत (ब) कालीकट (स) मसूलीपट्टनम (द) पुलीकट

12. सीकरी और आगरा पहुंचने वाला पहला अंग्रेज व्यापारी था?

(अ) राल्फ फिच (ब) जॉन मिल्डेन हौल (स) विलियम हॉकिन्स (द) सर टामस रो

13. सुगौली की संधि (1816 ई.) किनके बीच संपन्न हुई थी?

(अ) ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल (ब) ईस्ट इंडिया कंपनी और मिथिला (स) ईस्ट इंडिया कंपनी और अवध (द) अवध का नवाब और नेपाल

14. हड़प नीति के अंतर्गत कौन से भारतीय राज्य कब्जे में किए गए थे?

(अ) झांसी, नागपुर व ट्रावणकोर (ब) झांसी, नागपुर व सतारा (स) झांसी, सतारा व मैसूर (द) मैसूर, सतारा व भावनगर

15. वोडयार के शासक कौन थे?

(अ) मैसूर रियासत (ब) ट्रावणकोर (स) विजयनगर (द) इनमें से कोई नहीं

16. पहली बार किस कारखाना अधिनियम में बच्चों की सुरक्षा के उपाय के प्रावधान किए गए?

(अ) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881 (ब) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891 (स) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1911 (द) इनमें से कोई नहीं

17. पहली बार किस कारखाना अधिनियम के तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित किए गए?

(अ) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881 (ब) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891 (स) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1911 (द) भारतीय मजदूर संघ अधिनियम, 1926

18. निम्रलिखित में से कौनसा मूल अधिकार भारतीय संविधान में नागरिकों को नहीं दिया गया है?

(अ) देश के किसी भी भाग में बसने का अधिकार  (ब) लैंगिक समानता का अधिकार (स) सूचना का अधिकार (द) शोषण के विरूद्ध अधिकार

19. मेसेटा का पठार निम्न में से किस देश में स्थित है?

(अ) मैक्सिको (ब) ब्राजील (स) स्पेन तथा पुर्तगाल (द) उत्तर पूर्वी अफ्रीका

20. निम्नलिखित में से कौन पर्वतपदीय पठार है?

(अ) तिब्बत का पठार (ब) पेटागोनिया का पठार (स) ब्राजील का पठार (द) बोलीविया का पठार

21. डायोड को वाल्व कहा जाता है, क्योंकि यह धारा को?

(अ) केवल तंतु से प्लेट की ओर बहने देता है (ब) केवल प्लेट से तंतु की ओर बहने देता है (स) दोनों ओर बहने देता है (द) दो वाल्व का कार्य करता है 

22. मछलियों का पंख एवं पूछ का सडऩ रोग किससे होता है?

(अ) कवक (ब) वाइरस (स) जीवाणु (द) प्रोटोजोआ

23. प्वाइंट पेड्रो अथवा पिडूरुटागाला निम्न में से किस देश का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?

(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) पनामा (स) श्रीलंका (द) कम्बोडिया

24. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) बोलीविया का पठार (ब) कोलंबिया का पठार (स) तिब्बत का पठार (द) कोलोरेडो का पठार

25. बादलों की बिजली की चमक के काफी समय बाद बादलों की गर्जन सुनाई देती है, इसका कारण क्या है?

(अ) बादल ध्वनि तरंगों को रोक देते हैं (ब) गर्जन बाद में उत्पन्न होती है (स) प्रकाश निर्वात में चल सकता है, परंतु ध्वनि नहीं (द) प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल से बहुत अधिक है

26. विद्युत उत्पन्न करने के लिए कौन सी धातु का उपयोग किया जाता है?

(अ) यूरेनियम (ब) लोहा (स) तांबा (द) एल्युमीनियम

27. किसी लेजर में सभी परमाणु प्रकाश तरंगे उत्सर्जित करते हैं?

(अ) एक ही आकृति की (ब) एक ही आयाम की (स) एक ही कला (फेज) की (द) उपर्युक्त सभी

 --

सही जवाब- 1.(ब) नारवेस्टर, 2.(ब) मध्य एशिया से, 3.(द) अथर्ववेद में, 4.(स) विदथ, 5.(ब) हिंद यूनानी, 6.(अ) जमालि, 7.(स) चंद्रगुप्त मौर्य, 8.(ब) अशोक, 9.(अ) प्राकृत व ब्राह्मी, 10.(द) भारत ग्रीक (यूनानी) शैली, 11.(स) मसूलीपट्टनम, 12.(अ) राल्फ फिच, 13.(अ) ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल, 14.(ब) झांसी, नागपुर व सतारा, 15.(अ) मैसूर रियासत, 16.(अ) भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881, 17.(ब)भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891, 18.(स) सूचना का अधिकार, 19.(स) स्पेन तथा पुर्तगाल, 20.(ब) पेटागोनिया का पठार, 21.(ब)केवल प्लेट से तंतु की ओर बहने देता है, 22.(स) जीवाणु, 23.(स)श्रीलंका, 24.(स)तिब्बत का पठार, 25.(द) प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल से बहुत अधिक है, 26.(अ) यूरेनियम, 27.(द) उपर्युक्त सभी। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news