सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 12 मार्च
12-Mar-2022 5:34 PM
  हर दिन हॉट सीट 12 मार्च

1. केवलादेव घना पक्षी विहार कहां  स्थित है?

(अ) अलवर, राजस्थान (ब) भरतपुर, राजस्थान (स) सवाई माधोपुर, राजस्थान (द) चिंगलपेट, तमिलनाडु

2. नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) छत्तीसगढ़ (द) उत्तराखंड

3. मानस वन्य अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) असम (स) सिक्किम (द) मिजोरम

4. मूंगफली में दाने का औसत प्रतिशत होता है?

(अ) 50 (ब) 60 (स) 70 (द) 80

5. वह स्थान, जहां केंद्रीय शुष्क भूमि खेती अनुसंधान संस्थान विद्यमान है, वह है?

(अ) बेंगलुरु (ब) नई दिल्ली (स) झांसी (द) हैदराबाद

6. खेतड़ी किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) सोना (ब) कोयला (स) तांबा (द) लौह अयस्क

7. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

(अ) केरल (ब) उड़ीसा (स) मध्य प्रदेश (द) झारखंड

8. पलामू और लोहरदगा निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) तांबा (ब) बॉक्साइट (स) लौह अयस्क (द) मैंगनीज

9. जिप्सम प्रचुर मात्रा में कहां उपलब्ध है?

(अ) बिहार (ब) गुजरात (स) मध्यप्रदेश (द) राजस्थान

10. तेराताली लोकनृत्य कहां का है?

(अ) केरल का (ब) राजस्थान का (स) मध्यप्रदेश का (द) तमिलनाडु का

11. करमा लोकनृत्य भारत के किस राज्य में प्रचलित है?

(अ) छत्तीसगढ़ (ब) उड़ीसा (स) पश्चिम बंगाल (द) आंध्रप्रदेश

12. राजस्थान का प्रमुख लोकनृत्य है?

(अ) गरबा (ब) गिद्धा (स) घूमर (द) बिहू

13. वैष्णो देवी मंदिर किस राज्य में स्थित है?

(अ) गुजरात (ब) उत्तराखंड (स) जम्मू-कश्मीर (द)हिमाचल प्रदेश

14. उत्तरी धाम कहलाता है?

(अ) बद्रीधाम (ब) पुरी (स) द्वारिका (द) मैसूर

15. गोवर्धन पीठ कहां अवस्थित है?

(अ) बद्रीनाथ (ब) पुरी (स) द्वारिका (द) मैसूर

16. सोने तथा चांदी के दो टुकड़े जिनमें प्रत्येक का शून्य स्थान में वजन 100 ग्राम हैं, यदि पिघल कर एक द्रव बन जाते है तो?

(अ) सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा (ब)चांदी के टुकड़े का वजन अधिक होगा (स) दोनों का वजन बराबर होगा (द)उनका सापेक्ष वजन द्रव की घनता पर निर्भर करेगा

17. आनुवंशिकी के जनक माने जाते है?

(अ)चाल्र्स डार्विन (ब) टॉमस हण्ट मॉर्गन (स)जॉन ग्रेगर मेण्डल  (द)इनमें से कोई नहीं

18. विदेशी व्यापार नीति में सुधारों का प्रमुख उद्देश्य है

(अ)व्यापार-प्रणाली का उदारीकरण (ब)व्यापार-प्रणाली का अधिक नियंत्रण (स) सरकारी क्रियाओं का विस्तार (द) उपरोक्त में से कोई भी नहीं

19. भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय ब्रिटेन में कौन सा दल सत्ता में था?

(अ) लेबर दल (ब) कंजर्वेटिव दल (स) लिबरल दल (द) लेबर और कंजर्वेटिव दल

20. तालीकोटा का युद्ध कब हुआ था?

(अ) सन् 1526 (ब) सन् 1565 (स) सन् 1576 (द) सन् 1586

21. विजयनगर कालावधि में विदेशी यात्री, जो भारत आया, वह कौन था?

(अ)  मेगस्थनीज (ब) ह्वेनसांग (स) फाह्यान (द) निकोलो कोन्टी

22. निम्नलिखित में से किस तिथि तक ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ देने की घोषणा की थी?

(अ) फरवरी, 1947 तक (ब) अगस्त, 1947 तक (स) दिसंबर, 1947 तक (द) जून, 1948 तक

23. गोल्डन थे्रशहोल्ड नामक कविता संग्रह की रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं?

(अ) अरुणा आसफ अली (ब) एनीबेसेंट (स) सरोजिनी नायडू (द) विजयालक्ष्मी पंडित

24. दार्जिलिंग कहां स्थित है?

(अ) हिमाचल प्रदेश में (ब) पश्चिम बंगाल में (स) उत्तराखंड में (द) सिक्किम में

25. प्रसिद्ध छोटा इमामबाड़ा कहां स्थित है?

(अ) लखनऊ में (ब) आगरा में (स) जयपुर में (द) दिल्ली में

26. फोर्ट विलियम कहां स्थित है?

(अ) चेन्नई में (ब) मुसलीपट्टनम में (स) कोलकाता में (द) नई दिल्ली में

27. वायुमंडल को क्षोभमंडल, समताप मंडल आदि परतों में विभाजित करने का मुख्य आधार क्या है?

(अ) तापमान (ब) वायुदाब (स) संघटन (द) घनत्व

28. समताप मंडल में ओजोन परत का कार्य है?

(अ) भूमंडलीय ताप को स्थिर रखना (ब) भूकंपों की आकृति को घटाना (स) मानसूनों की विफलता को बचाना (द) भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना

29. सुपरसोनिक विमानों की उड़ान के लिए सर्वाधिक सुविधाजनक वायुमंडलीय परत है?

(अ) क्षोभ मंडल (ब) समताप मंडल (स) मध्य मंडल (द) आयन मंडल

30. भारत में प्रथम तार सेवा की शुरुआत हुई?

(अ) लखनऊ-कानपुर के मध्य (ब) मुंबई-थाणे के मध्य (स) इलाहाबाद-नैनी के मध्य (द) कोलकाता-डायमंड हार्बर के मध्य

31. हाइड्रोजन से भरा रबड़ का गुब्बारा वायु में ऊपर जाकर फट जाता है, क्योंकि?

(अ) हाइड्रोजन का भार बढ़ जाता है (ब) वायुदाब बढ़ जाता है (स) हाइड्रोजन का दाब घट जाता है (द) वायुदाब घट जाता है

---

सही जवाब- 1.(ब) भरतपुर, राजस्थान, 2.(द) उत्तराखंड, 3. (ब) असम, 4.(स) 70, 5.(ब) नई दिल्ली, 6.(स) तांबा, 7.(ब) उड़ीसा, 8.(ब) बॉक्साइट, 9.(द) राजस्थान, 10.(ब) राजस्थान का, 11.(अ) छत्तीसगढ़, 12.(स) घूमर, 13.(स) जम्मू-कश्मीर, 14. (अ) बद्रीधाम, 15.(ब) पुरी, 16.(अ)सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा, 17.(ब) टॉमस हण्ट मॉर्गन, 18.(अ)व्यापार-प्रणाली का उदारीकरण, 19.(अ) लेबर दल, 20.(ब) सन् 1565, 21.(द) निकोलो कोन्टी, 22.(द) जून, 1948 तक, 23.(स) सरोजिनी नायडू, 24.(ब) पश्चिम बंगाल में, 25.(अ) लखनऊ में, 26.(स) कोलकाता में, 27.(अ) तापमान, 28.(द) भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना, 29.(ब) समताप मंडल, 30.(द) कोलकाता-डायमंड हार्बर के मध्य, 31.(द) वायुदाब घट जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news