सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 13 मार्च
13-Mar-2022 11:40 AM
  हर दिन हॉट सीट 13 मार्च

1. चाय में लाल रस्ट रोग किसके कारण होता है?

(अ) जीवाणु (ब) लाइकेन (स) कवक (द) हरे शैवाल

2. नींबू का कैंकर रोग किससे होता है?

(अ) कवक (ब) जीवाणु (स) विषाणु (द) निमेटोड्स

3. मिलीबग किस फसल से संबंधित है?

(अ) सरसों (ब) गेहूं (स) आम (द) बैगन

4. निम्नलिखित में से किस कवक के कारण बाजरे में ग्रीन इयर रोग होता है?

(अ) स्केलेरोस्पोरा ग्रेमिकोला (ब) फाइटोफ्थेरा इन्फेस्टेन्स (स) क्लेवीसेप्स परपूरिया (द) सर्कोस्पोरा पर्सोनेटा

5. समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय नहीं होते हैं, क्योंकि?

(अ) भूमि बलुई होती है (ब) जलवायवीय विभिन्नता होती है (स) स्पष्ट जलवायवीय भिन्नता नहीं होती है (द) वायुमंडलीय में प्रचुर नमी होती है

6. शाखाओं में पत्तियां झड़ जाती है, इसका कारण क्या है?

(अ) अपना जीवन काल पूर्ण करने से (ब) वायुमंडलीय तापमान में गिरावट से (स) कॉर्क के बाहर विलगन परत के बन जाने से (द) दैनिक काल के छोटा हो जाने से 

7. भाषा के संबंध में हिंदी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

(अ) अमीर खुसरो (ब) मलूक दास (स) माखनलाल चतुर्वेदी (द) रामधारी सिंह दिनकर

8. भारत की निम्नलिखित में से किस भाषा को इटालियन ऑफ द ईस्ट कहा जाता है?

(अ) बांग्ला (ब) तमिल (स) तेलुगू (द) मलयालम

9. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहां बोली जाती है?

(अ) हिमाचल प्रदेश (ब) जम्मू-कश्मीर (स) उत्तराखंड (द) असम

10. भारत के किस प्रांत में कोंकणी भाषा बोली जाती है?

(अ)केरल तथा कर्नाटक (ब) महाराष्ट्र तथा गोवा (स) उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल (द) आंध्रप्रदेश तथा उड़ीसा

11. अशोक का मानसेहरा तथा शाहबाजगढ़ी अभिलेख किस लिपि में है?

(अ) ब्राह्मी लिपि (ब) खरोष्ठी लिपि (स) अरमाइक लिपि (द) देवनागरी लिपि

12. कौन सा स्थान विजयनगर साम्राज्य में गलीचा निर्माण के लिए प्रसिद्ध था?

(अ) पुलीकट (ब) विजयनगर (स) कालीकट (द) वारंगल

13. मीनाक्षी मंदिर कहां स्थित है?

(अ) महाबलिपुरम (ब) मदुरई (स) चेन्नई (द) कोलकाता

14. मालवा के किस शासक के शासनकाल में मालवा राज्य का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया?

(अ) महमूद शाह (ब) गयासुद्दीन शाह (स) हुसंग शाह (द) बाज बहादुर

15. अहमदाबाद की स्थापना किसने की?

(अ) अहमदशाह प्रथम ने (ब) मुहम्मद शाह (स) महमूद बेगड़ा (द) इनमें से कोई नहीं

16. महमूद बेगड़ा किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था?

(अ) मालवा (ब) गुजरात (स) खानदेश (द) जौनपुर

17. कश्मीर के प्रसिद्ध शासक जेन उल आबिदीन ने महाभारत, राजतरंगिनी आदि संस्कृत ग्रंथों का अनुवाद किस भाषा में करवाया?

(अ) उर्दू में (ब) अरबी में (स) फारसी में (द) इनमें से कोई नहीं

18. निम्न में कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना मानी गई है?

(अ) एतुतगोई (ब) पादकिल्कणेक्कू (स) तोलकाप्पियम् (द) इनमें से कोई नहीं

19. निम्नलिखित राजवंशों में किसका उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है?

(अ) कदम्ब (ब) चेर (स) चोल (द) पाण्ड्य

20. तोलक्कप्पियम् ग्रंथ संबंधित है?

(अ) प्रशासन से (ब) विधि से (स) व्याकरण और काव्य से (द) उपर्युक्त सभी से

21. दिल्ली का सुल्तान, जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग दीवान ए खैरात (दान विभाग) स्थापित किया, वह था?

(अ) इल्तुतमिश (ब) फिरोज तुगलक (स) गयासुद्दीन शाह (द) बहलोल लोदी

22.  हार्मोन, एंजाइमों से किस प्रकार भिन्न होते हैं?

(अ) हार्मोन केवल पौधों में ही पाए जाते हैं, जबकि एंजाइम जंतु एवं पौधों दोनों में होते है (ब)एंजाइम केवल जन्तुओं में पाये जाते हैं जबकि हार्मोन जंतु एवं पौधो दोनों में स्रावित होते हैं (स) हार्मोन उपापचयी क्रियाओं में पूर्ण रूप से खर्च हो जाते हैं (द)हार्मोन उपापचय में बिलकुल भी काम नहीं आते

23. जल वाष्प कणों के संघनन के फलस्वरूप वायुमंडल की निचली परत में उपस्थित जल की बूंदें कहलाती हैं?

(अ) धुंध (ब) कोहरा (स) तुहिन  (द) इनमें से कोई नहीं

24. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?

(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य

25. प्रसिद्ध तीर्थ नगर बद्रीनाथ किस नदी के तट पर स्थित है?

(अ) मंदाकिनी नदी के तट पर (ब)भागीरथी नदी के तट पर (स)गोदावरी नदी के तट पर (द) अलकनंदा नदी के तट पर 

26. हमें प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?

(अ) हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं

27. हृवेल तथा चमगादड़ सर्वप्रथम प्रकट हुए?

(अ) इओसीन महाकल्प में (ब) पेलियोजोइक युग में (स) ऑलीगोसीन महाकल्प में (द)मायोसीन महाकल्प में

--

सही जवाब- 1.(द) हरे शैवाल, 2.(ब) जीवाणु, 3.(अ) सरसों, 4.(अ) स्केलेरोस्पोरा ग्रेमिकोला, 5.(स) स्पष्ट जलवायवीय भिन्नता नहीं होती है, 6.(स) कॉर्क के बाहर विलगन परत के बन जाने से, 7.(अ) अमीर खुसरो, 8.(स) तेलुगू, 9.(ब) जम्मू-कश्मीर, 10.(ब) महाराष्ट्र तथा गोवा, 11.(ब) खरोष्ठी लिपि, 12.(स) कालीकट, 13.(ब) मदुरई, 14.(द) बाज बहादुर, 15.(अ) अहमदशाह प्रथम ने, 16.(ब) गुजरात, 17.(स) फारसी में, 18.(अ) एतुतगोई, 19.(ब) चेर, 20.(स) व्याकरण और काव्य से, 21.(ब) फिरोज तुगलक, 22.(स)हार्मोन उपापचयी क्रियाओं में पूर्ण रूप से खर्च हो जाते हैं, 23.(अ)धुंध, 24.(स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य, 25.(द) अलकनंदा नदी के तट पर, 26.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 27.(अ)इओसीन महाकल्प में।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news