गरियाबंद

गोठानों में कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना कर मनाई हरेली
09-Aug-2021 5:32 PM
गोठानों में कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना कर मनाई हरेली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 9 अगस्त।
राज्य का पहला लोकपर्व हरेली अंचल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के गोठानों में विविध कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित किया गया। ग्रामीण, गोठान समिति के सदस्य ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने  पूजा अर्चना कर पर्व से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन किया। फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोरसी में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के मुख्य अतिथि में हरेली तिहार मनाया गया। 

इस अवसर पर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, भावसिंह साहू, सरपंच महेश साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार की ग्राम सुराजी योजना छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान है। इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था व संस्कृति से जुड़े लोक महत्व के त्योहारों को पुनर्जीवित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आदर्श गोठानों का निर्माण कर गोबर खरीदी की जा रही है। इससे पशुपालकों के जीवन में समृद्धि आई है। उन्होंने  महिला समूहों, गोठान समिति और पशुपालकों को गोठानों को एक आय जनित केंद्र के रूप में विकसित करने कहा और अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बताया कि जिले में 113 गोठानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है और स्वीकृत गोठानों का निर्माण तेजी से जारी है। 

चारागाह के लिए भी सभी गोठानों मे जगह का चयन किया जा रहा है। उन्होंने वर्मी और गोधन कंपोस्ट की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल ने कहा कि जिले के सभी गोठानों में आज पारंपरिक त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाया जा रहा है। साथ ही पशु धन शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर मंच में मौजूद अतिथियों द्वारा भी संबोधित संबोधित किया गया। इस अवसर पर सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में कृषि यंत्रों और गोधन की पूजा अर्चना की गई। पारंपरिक खेल-कूद एवं व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिले में हरेली पर्व के पावन अवसर पर गौठानों में पारंपरिक खेल जैसे गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी, बाल प्रतियोगिता, नारियल फेक आदि प्रतियोगिता ,छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गौठान प्रबंधन समिति, स्व-सहायता समूह एवं जनप्रतिनिधियों से गौठानों की गतिविधियों के संबंध में चर्चा-परिचर्चा का आयोजन हुआ। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित होने वाले वर्मी कंपोस्ट की सुरक्षा एवं रखरखाव का प्रबंधन तथा स्थानीय स्तर पर किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने प्रेरित किया गया। गौठानों में फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया और चारागाह विकास के लिए सकारात्मक चर्चा की गयी। स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सुबह 7 बजे से ही योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष  पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 
आवश्यकता अनुसाार पशुपालकों को मवेशियों के लिए नि:शुल्क दवाइयां  दी गयीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news