गरियाबंद

भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य बने संदीप
21-Aug-2021 5:54 PM
भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य बने संदीप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजिम, 21 अगस्त।
वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप शर्मा को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने की है। इस नियुक्ति पर प्रदेश के शीर्ष नेताओं सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री शर्मा को बधाई दी है। 

श्री शर्मा ने नियुक्ति पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर आभार जताया। साथ ही उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। यह राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिसे सभी के साथ मिलकर सहयोग करते हुए निभाना है व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की समस्याओं को हाईकमान तक पहुंचाना है तथा उनकी समस्याओं की दूर करने हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

संदीप शर्मा की नियुक्ति पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वय युधिष्टिर चंद्राकर, द्वारिकेश पाण्डेय, भाजपा गरियाबंद जिलाध्यक्ष राजेश साहू, बलदेव सिंग हुंदल, अनिल चंद्राकर, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमित सदस्य श्याम अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश यादव, संजीव चंद्राकर, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news